फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: पिछली फिल्म में फ्लॉप अमिताभ 'बदला' लेने को तैयार, ये तो ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है

Tue, 12 Feb 2019 02:52 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: बदला (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, निर्देशक: सुजॉय घोष
बैनर: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, एजूर एंटरटेनमेंट


अमिताभ बच्चन भले खुद को सदी का महानायक घोषित करने वाले बीबीसी के ऑन लाइन पोल को कंप्यूटर की गलती बताकर इस तमगे की बात मुस्कुरा कर टाल देते हों, लेकिन अमिताभ बच्चन को ये तमगा उनकी अपनी मेहनत और खुद को समय के साथ लगातार बदलते रहने की कोशिशों के चलते उनके चाहने वालों ने दिया है। अमिताभ के प्रशंसकों के लिए इस सीजन का नया तोहफा तैयार है, निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म बदला, जो स्पेन की फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो की रीमेक है।

बदला का ट्रेलर बताता है कि अमिताभ बच्चन की आवाज़ और उनकी शख्सियत का करिश्मा फिर से बड़े परदे पर चमकने वाला है। फिरंगी के चक्कर में ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का आज़ाद भले मात खा गया हो लेकिन इस बार फोकस सिर्फ और सिर्फ मिस्टर गुप्ता पर रहने वाला है। ट्रेलर शुरू होता है अमिताभ बच्चन की सर्द आवाज में बोले गए संवाद से, बदला लेना हर बार सही नहीं होता लेकिन माफ कर देना भी हर बार सही नहीं होता। बैकग्राउंड म्यूजिक और बहुत ही चुस्त एडीटिंग से बना दो मिनट 21 सेकंड का ये ट्रेलर मस्ट वॉच है। हर 30 सेकंड के बाद अमिताभ बच्चन का एक धांसू डॉयलॉग है। तापसी पन्नू के किरदार की शादीशुदा जिंदगी में एक कत्ल का तूफान आया हुआ है और इसी को सुलझाने में लगा है अमिताभ बच्चन का किरदार।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो बनाकर करोड़ों का घाटा उठा चुके शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस बार विद्या बालन की फिल्म कहानी से हिंदी सिनेमा मे थ्रिलर का नया चेहरा पेश करने वाले निर्देशक सुजॉय घोष पर दांव खेला है। ट्रेलर में एक दमदार थ्रिलर के सारे तत्व शामिल हैं। अगर फिल्म भी ऐसी ही चुस्त और दुरुस्त हुई तो अगले महीने ये बॉक्स ऑफिस पर कंटेंट का करिश्मा जरूर दिखाने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें