फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में बुरी तरह पिटी ऐश्वर्या की 'सरबजीत'

Sun, 22 May 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'सरबजीत' की कमाई को देखकर ना सिर्फ निर्माता परेशान हैं, बल्कि फिल्मी पंडित भी हैरान हैं। 'सरबजीत' को लेकर चर्चा फिल्म को बनाने की घोषणा के साथ ही शुरू हो गई थी। 'सरबजीत' हर किसी की निगाह में आई जब सरबजीत की भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा की तस्वीरें सामने आईं। जिस शानदार तरीके से रणदीप ने सरबजीत को जिंदगी में उतारा उसने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ी।
विज्ञापन


फिल्म में रणदीप के साथ-साथ ऐश्वर्या के रोल को लेकर भी बेहद उत्सुकता रही। 22 साल पाकिस्तान की जेल में गुजारकर जिंदगी की जंग हारने वाले पंजाब के सरबजीत के बारे में भी पर्दे पर देखने की इच्छा सिने-प्रेमियों को थी। फिल्म रिलीज हुई तो समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। रणदीप के अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। इसके बावजूद फिल्म कमाई में उम्मीदों के आस-पास भी नहीं ठहरती।

पहले दिन (शुक्रवार) को 3.69 करोड़ की कमाई की। कमाई कम होने के बावजूद निर्माताओं को उम्मीद थी कि शनिवार को छुट्टी के कारण फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आएगा। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ी लेकिन इतनी नहीं जिससे निर्माता बहुत खुश हो सकें। फिल्म ने शनिवार को 4.56 करोड़ की कमाई की है। इस तरह पहले दो दिन में सिर्फ 8.25 करोड़ कमा सकी है। अब रविवार पर सबकी निगाहें हैं कि फिल्म छिट्टी के दिन क्या कमाल करती है। सरबजीत की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन

#Sarbjit witnesses an upward trend on Sat... Biz grows by 23.58%... Fri 3.69 cr, Sat 4.56 cr. Total: ₹ 8.25 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) May 22, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें