पिछले हफ्ते रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। फिल्म कमाई के मामले में जितनी कमजोर साबित हुई उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी 'अजहर' का जबरदस्त प्रमोशन किया गया। इमरान और प्राची देसाई के साथ-सात अजहरुद्दीन खुद लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए घूमते रहे।
फिल्म को लेकर जिस तरह से मीडिया में कवरेज मिल रहा था, उसे देखते हुए फिल्म से तगड़ी कमाई की उम्मीद थी। पहले तीन दिन में फिल्म ने 21 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई की थी। इसके बाद फिल्म औंधे मुंह गिर गई। फिल्म ने पहले हफ्ते में (गुरुवार तक) 29.70 की कमाई की है। फिल्म का बजट 38 करोड़ है। शुक्रवार को ऐश्वर्या और रणदीप हुड्डा की 'सरबजीत' रिलीज हुई है। ऐसे में अब 'अजहर' से किसी बड़ी कमाई की उम्मीद करना बेमानी ही होगी।
'अजहर' के अपने बजट तक पहुंचने के लिए भी 9 करोड़ की कमाई और करनी होगी, ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपने बजट जितनी कमाई करना भी दूर की कौड़ी लग रही है। फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ अजहरुद्दीन और इमरान हाशमी के लिए भी ये बड़ा झटका है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Azhar Fri 6.30 cr, Sat 7 cr, Sun 7.50 cr, Mon 2.95 cr, Tue 2.45 cr, Wed 2 cr, Thu 1.50 cr. Total: ₹ 29.70 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2016