फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहनजो दारो' रह गई पीछे, 'रुस्तम' 50 करोड़ पार

Tue, 16 Aug 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'रुस्तम' और रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' रिलीज हुई है। दो बड़े सितारों के बॉक्स ऑफिस पर इस  मुकाबले को साल की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है। दोनों ही फिल्मों से बड़ी कमाई की उम्मीद निर्माताओं को थी। दोनों ही फिल्मों ने अच्छी शुरुआत की है। पहले तीन दिन में अक्षय कुमार के सामने रितिक फीके रहे हैं।
विज्ञापन


रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' ने पहले दिन (शुक्रवार) को 8.87 करोड़ की कमाई की, वहीं अक्षय की रुस्तम ने पहले दिन 14.11 करोड़ की कमाई की। पहले दिन से ही रुस्तम का जादू चला जो पहले तीनों दिन कायम है।

पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी अक्षय भारी रहे। शनिवार को मोहनजो दारो ने 9.60 करोड़ कमाए जबकि रुस्तम ने 16.43 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन, रविवार को रुस्तम 19.88 करोड़ की कमाई के साथ 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। फिल्म ने पहले वीकएंड पर 50.42 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
#Rustom Fri 14.11 cr, Sat 16.43 cr, Sun 19.88 cr. Total: ₹ 50.42 cr. India biz. TERRIFIC! — taran adarsh (@taran_adarsh) August 15, 2016


रुस्तम के पहले तीन दिन में 50.42 करोड़ के मुकाबले में मोहनजो दारो ने रविवार को 12.07 की कमाई के साथ पहले वीकएंड पर 30.54 की कमाई की है। मोहनजो दारो की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#MohenjoDaro Fri 8.87 cr, Sat 9.60 cr, Sun 12.07 cr. Total: ₹ 30.54 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 15, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें