फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' के नाम एक और रिकॉर्ड, सलमान को था इसी का इंतजार

Wed, 10 Aug 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
पिछले महीने ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की 'सुल्तान' के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। सुल्तान की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 300 करोड़ पार कर गई है। सुल्तान ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। फिल्म ने ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में तगड़ी कमाई की है। फिल्म ने भारत में 275 करोड़ का आंकड़ा तो तेजी से छुआ लेकिन इसके बाद कमाई धीमी पड़ गई।
विज्ञापन


290 करोड़ के आंकड़े को पार करने के बाद तो 'सुल्तान' की कमाई जैसे ठहर ही गई, कुछ फिल्मी पंडितों के अनुसार ऐसा फिल्म के निर्माता जान-बूझकर कर रहे थे। 300 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद फिल्म की कमाई में सलमान का हिस्सा बढ़ गया है, इसलिए निर्माता फिल्म को 300 से पहले ही रोक देना चाहते थे। आखिर फिल्म ने सोमवार(9 अगस्त) को 16 लाख की कमाई के साथ 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
#Sultan crosses ₹ 300 cr... [Week 5] Fri 24 lacs, Sat 49 lacs, Sun 78 lacs, Mon 16 lacs, Tue 16 lacs. Total: ₹ 300.06 cr. India biz. ATBB.— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन



#Sultan ₹ 300 cr posters... #SalmanKhan #AnushkaSharma #YRF pic.twitter.com/DxD7iNpluv— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें