फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Notice Review: नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी फिल्म में मिलेगा हर मसाला, गेल गैडॉट ने लूट ली महफिल

विज्ञापन
रेड नोटिस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Movie Review
रेड नोटिस
कलाकार
ड्वेन जॉनसन , रयान रेनॉल्ड्स , गेल गैडॉट और रितु आर्या
लेखक
रॉसन मार्शल थर्बर
निर्देशक
रॉसन मार्शल थर्बर
निर्माता
ड्वेन जॉनसन , बियू फ्लिन , रॉसन मार्शव थर्बर , हिरम गार्सिया और एडा बचेव
ओटीटी
नेटफ्लिक्स
रेटिंग
3/5

दुनिया भर में फैले अपने 20 करोड़ से ज्यादा नियमित भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए प्रीमियम ओटीटी नेटफ्लिक्स ने अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म मैदान में उतार दी है। साल 2018 में जब ये फिल्म बननी शुरू हुई थी तो इसकी स्क्रिप्ट की बोली लगी थी। तमाम दिग्गज स्टूडियो इसके राइट्स खरीदने के लिए मैदान में उतरे। ड्वेन जॉनसन ने फिल्म में के लिए दो करोड़ डॉलर की फीस ली और इतनी ही फीस लेकर अभिनेत्री गेल गैडॉट दुनिया की सबसे महंगी तीसरी अभिनेत्री बनने में कामयाब रहीं। ड्वेन जॉनसन फिल्म के मुनाफे में भी भागीदार हैं। करीब 20 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 1490 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी नेटफ्लिक्स ओरीजनल है। नेटफ्लिक्स ने इसे बीते हफ्ते अमेरिका के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया। शुक्रवार से फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो रही है और भले इसमें कुछ नए जैसा न हो लेकिन 12 मसालों और 56 जायकों का सही संतुलन इसे एक मनोरंजक फिल्म बनाने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

रेड नोटिस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘रेड नोटिस’ इंटरपोल की उस सूचना पर आधारित है जो विभिन्न देशों में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ये संगठन अपने सदस्य पुलिस संगठनों को जारी करता है। यहां दो नंबर का एक चोर है जिसके साथ मिलकर कलाकृतियों की चोरी के मामलों का उस्ताद एफबीआई का एक प्रोफाइलर कलाकृतियों की चोरी में माहिर और नंबर वन समझे जाने वाले बिशप को पकड़ना चाहता है। फिल्म कॉमिक थ्रिलर की तरह आगे बढ़ती है। कहानी के केंद्र में तीन ऐतिहासिक अंडे हैं जिनका ताल्लुक क्लियोपेट्रा से है। एक रईस अपनी बेटी को ये तीनों सुनहरे अंडे उसकी शादी में देना चाहता है। शर्त यही है कि वह तीनों सोने में मढ़े ये अंडे एक साथ खरीदेगा और कीमत देगा मुंहमांगी। इस कीमत और इसे चुकाने की शर्त के साथ ही शुरू होता है चूहे बिल्ली का खेल जिसमें रोमांच का मजा बहुत है लेकिन पूरी फिल्म देखते समय दर्शक को हर समय पता रहता है कि अब इसके आगे क्या होने वाला है।

रेड नोटिस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परदे पर पहली बार ‘द रॉक’ ड्वेन जॉनसन, ‘फ्रीगाय’ रयान रेनॉल्ड्स और ‘वंडर वूमन’ गेल गैडॉट को एक साथ देखने का आकर्षण ही फिल्म ‘रेड नोटिस’ का बेड़ा पार करने में सफल है। फिल्म की कहानी या इसकी पटकथा या इसके संवादों में कुछ भी खास ऐसा नहीं है जो अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के नियमित शौकीन हैं, आपको नया लगे। ये एक तरह से तमाम हिट फिल्मों के सीन्स, सीक्वेंस और सेंसेशन जुटाकर बनाया गया ऐसा फिल्मी कॉकटेल है जिसके बारे में सबकुछ पता होते हुए भी देखते रहने का मन करता है। इस फिल्म में आपको ‘नेशनल ट्रीजर’ की झलक भी दिखेगी, इसमें ‘मिशन इम्पॉसिबल’ भी है और आखिर तक आते आते ‘इंडियाना जोन्स’ भी इसमें शामिल हो ही जाता है। फिल्म की इस कमजोर कड़ी के बावजूद निर्देशक रॉसन मार्शल थर्बर फिल्म ‘रेड नोटिस’ को एक अच्छी फिल्म बनाने में कामयाब रहे तो इसमें इसके स्टंट डायरेक्टर, स्पेशल इफेक्ट्स सुपरवाइजर्स और संगीत निर्देशक का भी बड़ा हाथ है।

रेड नोटिस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘रेड नोटिस’ देखने वाले दर्शकों को ये फिल्म इसके सितारों की वजह से देखनी है। कथित रूप से एफबीआई प्रोफाइलर जॉन हार्टली बने ड्वेन जॉनसन का शांतचित्त व्यवहार इस फिल्म की खास खूबी है। लगतार अपमान झेलने के बावजूद सही मौके तक धैर्य बनाए रखने की कला इस किरदार से यहां सीखी जा सकती है। रयान रेनॉल्ड्स यहां नोलन बूथ के किरदार में हैं जो अपना बायोडाटा पूरी फिल्म में सुनाता रहता है। बूथ और हार्टली की मध्य रेखा है दोनों का अपने पिताओं से शोषण और मानमर्दन। हार्टली एक जगह कहता भी है कि आपने अपराध किया और उसकी सजा मिली तो पिता पर गुस्सा नहीं आता लेकिन पिता जब उस गुनाह की सजा देता है जो आपने किया ही नहीं तो ये हादसा पूरी जिंदगी बदल देता है। ड्वेन जॉनसन और रयान रेनॉल्ड्स पूरी फिल्म में टॉम और जेरी की तरह झगड़ते रहते हैं लेकिन एक दूसरे के बिना रह भी नहीं पाते।
विज्ञापन

रेड नोटिस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, फिल्म ‘रेड नोटिस’ को देखने की करोड़ों दर्शकों की इकलौती वजह इसकी हीरोइन गेल गैडॉट भी हैं। इस वंडर वूमन का परदे पर आना ही फिल्म की पूरी कीमत वसूल करा जाता है। वह छलावा है। वह आंखों में आखें डालकर दिल के साथ साथ ही सारी धन दौलत भी चुरा लेने का ख्वाब रखने वाली ऐसी माया है जिसका पूरी फिल्म में हर किसी को एतबार बना रहता है और फिर क्लाइमेक्स में जो होता है वह एक अलग तरह का अनोखा सरप्राइज है। फिल्म यहां से इसकी सीक्वेल का बीज डालकर खत्म हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें