इस शुक्रवार रिलीज हुई 'रमन राघव 2.0' कमाई के मामले में कोई खास असर नहीं छोड़ पा रही है। फिल्म की समीक्षकों ने खूब तारीफ की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय को भी हर कोई सराह रहा है लेकिन फिल्म बिजनेस में वो कमाल अभी तक नहीं कर सकी जैसी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 1.10 करोड़ के साथ धीमी शुरुआत की लेकिन शनिवार को छुट्टी और समीक्षकों से मिली तारीफ के चलते फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद थी। शनिवार को भी फिल्म की कमाई ठंड़ी ही रही। फिल्म ने दूसरे दिन 1.36 करोड़ की कमाई की। इस तरह अब फिल्म की पहले दो दिन में कमाई 2.46 करोड़ हो गई है।
वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'इंडिपेंडेस डे रिसर्जेंस' ने शुक्रवार को बढ़िया कमाई करने के बाद शनिवार को भी जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 4.70 करोड़ जबकि शनिवार को 5.80 करोड़ की कमाई की। पहले दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 10.50 करोड़ हो गई है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब' ने शनिवार को 2.10 करोड़ की कमाई है। 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए फिल्म की कमाई 52 करोड़ हो गई है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
Raman Raghav 2.0 Fri 1.10 cr, Sat 1.36 cr. Total: ₹ 2.46 cr. India biz. #RamanRaghav2— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2016
#UdtaPunjab [Week 2] Fri 1.40 cr, Sat 2.10 cr. Total: ₹ 52 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2016
#IndependenceDayResurgence shows 23.40% growth... Fri 4.70 cr, Sat 5.80 cr. Total: ₹ 10.50 cr nett. India biz... Eng+Hindi+Tamil+Telugu.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2016