फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharani Season 3 Review: सिर्फ एक सीन में दिखे सोहम शाह, हुमा और अमित ने दिखाया बिहार का दिलचस्प ड्रामा

Thu, 07 Mar 2024 09:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Movie Review
महारानी 3
कलाकार
हुमा कुरैशी , अमित सियाल , दिव्येंदु भट्टाचार्य , विनीत कुमार , अनुजा साठे , प्रमोद पाठक और अतुल तिवारी व अन्य
लेखक
सुभाष कपूर , नंदन सिंह और उमा शंकर सिंह
निर्देशक
सौरभ भावे
निर्माता
नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा
ओटीटी
सोनी लिव
रिलीज
7 मार्च 2024
रेटिंग
3/5

सोनी लिव की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'महारानी' का तीसरा सीजन ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज की कहानी सीजन दो के आगे की है जिसमें रानी भारती राजनीतिक दंगल की बहुत बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। सीरीज के क्रिएटर सुभाष कपूर ने इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी सौरभ भावे दी है जो सुभाष कपूर की सोच को लेकर आगे बढ़े हैं। इससे पहले वेब सीरीज 'महारानी' के पहले सीजन का निर्देशन करण शर्मा, दूसरे सीजन का निर्देशन रवींद्र गौतम कर चुके हैं।

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बेटे और बहू संग वेकेशन के लिए भरी उड़ान, देखें तस्वीर

महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'महारानी सीजन 3' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर पिछले सीजन की कहानी खत्म हुई थी। रानी भारती तीन साल से जेल में हैं। रानी भारती के राजनीतिक सलाहकार मिश्राजी रानी भारती को बार - बार जमानत पर जेल से बाहर आने की सलाह देते हैं, लेकिन रानी भारती हर बार मना कर देती हैं। इसी बीच जब रानी भारती के बच्चों पर जानलेवा हमला होता है, तब वह जमानत पर बाहर आती हैं। रानी भारती के विरोधियों को लगता है कि जेल में रहकर वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं,ले किन इस आड़ में वह जेल में अपनी सेना तैयार करती हैं और जेल से बाहर आने के बाद ना सिर्फ खुद को पति की हत्या के आरोप से बेकसूर साबित करती है बल्कि अपने विरोधियों को पटकनी देते हुए एक बार फिर बिहार के सियासत की महारानी बनती हैं। 

महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सीरीज के पहले सीजन में एक अनपढ़ और घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों  में डूबी महिला के मुख्यमंत्री बनने और प्रदेश की राजनीति में छा जाने की कहानी दिखायी गई थी। दूसरे सीजन में आरक्षण और अलग झारखंड राज्य की मांग को प्रमुख स्थान दिया गया है। और, अब तीसरे सीजन में रानी भारती को सियासत की खिलाड़ी के रूप मे दिखाया गया है, जिसकी सियासी चाल से राजनीति के अखाड़े के बड़े -बड़े धुरंधर चकमा खा जाते हैं। इस सीरीज की मूल कड़ी रानी भारती और नवीन कुमार हैं।

महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज के क्रिएटर सुभाष कपूर ने इस सीरीज की कहानी  नंदन सिंह और उमा शंकर सिंह के साथ मिलकर लिखी है। पटकथा कसी हुई और संवाद रोचक हैं। एक कहावत है कि सूर्य, चंद्र और सत्य को कभी भी छुपाया नहीं जा सकता है, पूरी सीरीज इसी कहावत के इर्द -गिर्द घूमती है। रानी भारती और नवीन कुमार अपनी -अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए किस तरह से एक दूसरे पर वार करते हैं, यही इस सीरीज का मूल सार है। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग बिहार की राजनीति से अच्छी तरह से परिचित होंगे। भले इस सीरीज की कहानी, किरदार, स्थान, घटनाएं, रहन-सहन, कानूनी-प्रक्रियाएं, धार्मिक मान्यताएं सब काल्पनिक बताए जा रहे हैं, लेकिन सीरीज देखने के बाद साफ पता चलता है कि कलाकार किन किरदारों को निभा रहे हैं।

महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरा सीजन आठ एपिसोड का ही है। इस बार कहानी में कुछ ज्यादा कहने को नहीं है, बीच के कुछ एपिसोड की रफ्तार बहुत धीमी है। ऐसा लगता है कि कहानी को जबरन खींचा जा रहा है, बावजूद इसके बिहार की सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रमों इस सीरीज में जिस तरह से पेश किया गया है,वह काफी रोचक लगते हैं। कहानी में एक ऐसा रोचक मोड़ आता है जब इस सीरीज की कहानी सिर्फ महिला मुख्यमंत्री की नहीं, बल्कि राजनीति की दुनिया मे एक बहुत बड़ी नेता के रूप में उभरती है और माना जाता है कि बिहार प्रदेश से अगर प्रधानमंत्री के पद के लिए कोई दावेदार हो सकता है तो वह रानी भारती है। 
विज्ञापन

महारानी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज में कलाकारों के अभिनय प्रदर्शन की जहां तक बात है तो हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के किरदार में जबरदस्त  नजर आई हैं। इस बार उनके ऊपर दबाव कुछ ज्यादा है, लेकिन वह दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरी हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय प्रदर्शन की बदौलत पूरी सीरीज को शानदार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सीरीज के दूसरे सबसे मजबूत कड़ी अमित सियाल हैं, नवीन कुमार की भूमिका में उनका अभिनय अच्छा है। राजनीतिक सलाहकार मिश्रा जी की भूमिका में प्रमोद पाठक, राज्यपाल की भूमिका में अतुल तिवारी के अलावा दिव्येंदु भट्टाचार्य, कनी कुश्रुति, विनीत कुमार और अनुजा साठे अपनी अपनी भूमिकाओं में खरे उतरे हैं। सोहम शाह इस बार सिर्फ एक ही सीन में नजर आए हैं।
Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें