सोनम कपूर की चर्चित फिल्म खूबसूरत को अलग-अलग समीक्षकों ने अलग-अलग तरीके से देखा है। कुछ समीक्षकों को यह फिल्म सोनम कपूर के कपड़ों और उनकी अदाओं का विज्ञापन लगी तो कुछ के अनुसार फिल्म की कहानी और उसे कहने का ढंग आकर्षित करता है।
अमर उजाला ने इस फिल्म को एक औसत फिल्म बताते हुए कहा है कि फिल्म की बनावट नकली को बताया। समीक्षा में सोनम कपूर की आलोचना करने के साथ निर्देशक को उनको प्रमोट करने की भी बात कही है। समीक्षक ने फिल्म को दो स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा
http://goo.gl/RQXfEi
तो जरूर देखें फिल्म
फिल्म वेबसाइट koimoi.com के मुताबिक फिल्म को एक बार देखा जा सकता है। खासतौर पर इस फिल्म में दिखी नई किस्म की कॉमेडी के लिए। पाकिस्तानी के चर्चित टीवी एक्टर फवाद खान के अभिनय की तारीफ की गई है। हालांकि फिल्म की कहानी को कई जगह उलझाऊ और बचकाना भी बताया गया है। समीक्षक ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।
पढ़िए फिल्म की समीक्षा
http://goo.gl/tpoA4r