फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Trailer Review: इस रीबूट में कूट कूट कर भरी कॉमेडी, वन लाइनर संवादों ने किया कमाल

Mon, 04 Nov 2019 01:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला

सार

डिजिटल रिव्यू: पति पत्नी और वो (ट्रेलर)
कलाकार: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अपारशक्ति खुराना और मनु ऋषि
निर्देशक: मुदस्सर अजीज
निर्माता: भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार
रेटिंग: ***1/2
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh posters - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्माता निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा यानी बी आर चोपड़ा की फिल्म इत्तेफाक के रीमेक के बाद अब उनकी एक और सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक अगले महीने रिलीज होने वाला है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर सामने आया और ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि आशुतोष गोवारिकर की इसी दिन रिलीज होने जा रही फिल्म 'पानीपत' के लिए मामला अभी से मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


ट्रेलर के संवाद बहुत ही चुटीले हैं, मसलन जब पति अपनी होने वाली पत्नी से उसके शौक के बारे में पूछता है और जवाब में जो वह बोलती है, उससे तोते उड़ जाते हैं। या फिर अपारशक्ति के वनलाइनर पंच, जिंदगी में एक होती है हकीकत और एक होती है कपोल कल्पना। जसमीत के. रीन ने ओरीजनल फिल्म को आज के जमाने से फिर से लिखा है, किरदार वहीं है बस इस बार कहानी कानपुर और लखनऊ की गलियों में घूमने निकल पड़ी है।



'दूल्हा मिल गया', 'हैपी भाग जाएगी' और 'हैपी फिर भाग जाएगी' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके मुदस्सर अजीज यहां पूरी लय में नजर आते हैं। ट्रेलर में दिख रहे फिल्म के दृश्य वाकई चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते हैं। एक शादीशुदा इंसान के एक कुंवारी लड़की से फ्लर्ट करने के सीन बेहतरीन हैं और वो के किरदार में अनन्या पांडे ट्रेलर में अपारशक्ति के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित करने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन


ट्रेलर गोविंदा और रवीना टंडन के हिट गाने 'अंखियों से गोली मारे' के रीमिक्स पर एडिट किया गया है और फिल्म के ट्रेलर का प्रभाव और बढ़ाने में कामयाब रहा है। चिरंतन दास की सिनेमैटोग्राफी, निनाद खानोलकर का संपादन और खुद मुदस्सर अजीज के संवाद ट्रेलर में ही धमाल मचा रहे हैं, फिल्म का भविष्य बॉक्स ऑफिस पर अच्छा दिख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फिल्म हाउसफुल 4 के आंकड़ों को लेकर क्यों मचा है बवाल, यहां समझिए कैसे होती है आंकड़ों में हेराफेरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें