इस हफ्ते रिलीज हुई 'कपूर एंड संस' से सिद्धार्थ और आलिया को बहुत उम्मीदे हैं। पहले दिन अच्छी शुरूआत करने के बाद दूसरे दिन की कमाई ने फिल्म के सितारों के चेहरे खिला दिए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। पाक अभिनेता फवाद खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फवाद खान ने हाल ही में बताया था कि वो 'कपूर एंड संस' के लिए आमिर की 'पीके' छोड़ चुके हैं। पीके बहुत बड़ी हिट रही थी, ऐसे में कपूर एंड संस अगर ना चली तो फवाद का ये एक खराब फैसला कहा जाएगा।
समीक्षकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फवाद खान अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें पा रहे हैं। सिद्धार्थ और आलिया के रोल भी सराहे जा रहे हैं। फिल्म की असली परीक्षा तो बॉक्स ऑफिस पर है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर सबकी नजर है। पहले दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
दूसरे दिन 'कपूर एंड संस' की कमाई बढ़ी
पहले दिन 6.85 करोड़ की कमाई करने वाली 'कपूर एंड संस' को समीक्षकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद दूसरे दिन (शनिवार) छुट्टी का दिन होने के चलते कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी। फिल्म ने दूसरे दिन निराश भी नहीं किया है।
दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 14.60 करोड़ हो गई है। रविवार की छुट्टी में फिल्म से और ज्यादा कमाई की उम्मीद ट्रेड एनेलिस्ट लगा रहे हैं। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#KapoorAndSons should have a STRONG Day 3. Fri 6.85 cr, Sat 7.75 cr. Total: ₹ 14.60 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2016
हिमेश की 'तेरा सुरूर को छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं
हिमेश रेशमिया की पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'तेरा सुरूर' की दूसरे हफ्ते में हालत खराब है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई बेहद कमजोर है। फिल्म ने शनिवार को मात्र 43 लाख की कमाई की। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 12.18 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#TeraaSurroor [Week 2] Fri 37 lacs, Sat 43 lacs. Total: ₹ 12.18 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2016