फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपूर एंड संस' का कमाल, 'एयरलिफ्ट' को पछाड़ा

Mon, 28 Mar 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फवाद खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कपूर एंड संस ने सबको चौंका दिया है। फिल्म भारत में तो शानदार कमाई कर ही रही है, विदेशों में भी जोरदार कमाई कर रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कपूर एंड संस को बॉक्स ऑफिस पर दो वीकएंड हो गए हैं। वीकएंड को कमाई के लिहाज से बड़ा मौका माना जाता है। पहले दो वीकएंड पर कमाई के मामले में कपूर एंड संस ने एयरलिफ्ट से बाजी मार ली है।
विज्ञापन


एयरलिफ्ट ने दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़े, लेकिन कपूर एंड संस उससे आगे निकल गई है। ओवरसीज कमाई के मामले में दो वीकएंड में एयरलिफ्ट ने 34.49 करोड़ की कमाई की थी। कपूर एंड संस ने अपने दो वीकएंड में 35.65 करोड़ की कमाई की है। इस तरह कपूर एंड संस पहले दो वीकएंड तक तो एयरलिफ्ट से आगे चल रही है। अब एयरलिफ्ट और कपूर एंड संस में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

दोनो फिल्मों की ओवरसीज कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
  #KapoorAndSons is faring EXCEPTIONALLY WELL Overseas. Total after Weekend 2: $ 5.35 million [₹ 35.65 cr]. #Airlift was $ 5.18 million. — taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें