इस शुक्रवार रिलीज हुई 'हाउसफुल-3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म इस साल (2016) पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है। 'हाउसफुल-3' को लेकर समीक्षकों की राय अच्छी नहीं है। लगभग सभी समीक्षकों ने फिल्म को बेहद घटिया कहा है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। पहले दिन फिल्म की कमाई निर्माताओं का उत्साह बढ़ाने वाली है।
फिल्म ने पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की है। इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट को पछाड़ दिया है। एयरलिफ्ट ने पहले दिन 12.35 करोड़ की कमाई की थी। 'हाउसफुल-3' इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में 'फैन' के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है। फैन ने पहले दिन 19.20 करोड़ की कमाई की है।
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, लीजा हेडन, नर्गिस फाखरी और चंकी पांडे जैसे सितारों से सजी ये फिल्म हाउसफुल सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
#Housefull3 Fri ₹ 15.21 cr. India biz... Sat + Sun biz should add to a STRONG total... Current trends suggest ₹ 50 cr [+/-] weekend... #HF3
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2016
Highest OPENING DAY biz of 2016:#Fan ₹ 19.20 cr#Housefull3 ₹ 15.21 cr#Airlift ₹ 12.35 cr#Baaghi ₹ 11.94 cr
Hindi films. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2016