फिल्म को कल्पना में ले जाया जाता है। गांधी को गोली लगती है, लेकिन वह बच जाते हैं। फिर शुरू होता है, गोडसे से मुलाकातों का सिलसिला। वह गोडसे को माफ कर देते हैं और उससे मिलने जेल जाते है। गांधी की अपनी एक अलग विचार धारा है और गोडसे की अपनी एक अलग विचारधारा। देश को आजादी मिल चुकी थी, लेकिन अभी भी असल मायने में लोग आजाद नहीं हुए थे। गांधी ग्राम स्वराज की स्थापना करते है और गांव के पिछड़े दलित लोगों की भलाई के लिए एक मुहिम शुरू करते हैं। कहा जाने लगा कि देश में दो सरकारें चल रही हैं, एक दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू चला रहे हैं तो एक बिहार के किसी गांव के एक कोने में बैठे गांधी। गांधी चाहते हैं कि उनको उसी जेल में बंद किया जाए जहां पर गोडसे को बंद किया गया है।
Maharana: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकात देसाई ने संभाला मोर्चा
फिल्म की कहानी के मुताबिक गांधी को अपनी बैरक में देख गोडसे चौंकता है। 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पूरी तरह से गांधी और गोडसे की बातचीत पर आधरित है और इस फिल्म में यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर ऐसा हुआ होता तो क्या हुआ होता? अगर गांधी से गोडसे की पहले मुलाकात हुई होती तो शायद वह गांधी को नहीं मारता। फिल्म चूंकि संवादों पर ही पूरी तरह आधारित है तो ये फिल्म न लगकर पूरे समय दो लोगों का संवाद ही रहती है। संतोषी इसके लिए कलाकारों का चयन अपने हिसाब से बहुत सही किया है लेकिन चूंकि दोनों चेहरे हिंदी सिनेमा के लिए अनजाने हैं, लिहाजा वे दर्शकों का ध्यान खींच पाने में विफल हैं।
कलाकारों के नजरिये से देखें तो गांधी की भूमिका में दीपक अंतानी ने बढ़िया काम किया है। गांधी के किरदार को उन्होंने पूरी तरह से जिया है। गोडसे की भूमिका में चिन्मय मंडलेकर भी पूरी तरह से फिट हैं। बस दिक्कत दोनों के साथ एक ही है कि वह सिनेमाई करिश्मा नहीं रखते हैं। गांधी और गोडसे के इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों ने आपसी तालमेल बढ़िया दिखाया है। राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी की भी इस फिल्म से सिनेमा में बोहनी हो गई है। काम उनका भी प्रभावी है। लेकिन, यही बात राजकुमार संतोषी के निर्देशन के बारे में नहीं कही जा सकती। बड़े परदे पर उनकी वापसी उतनी प्रभाव नहीं रही। फिल्म देखकर लगता है कि वह अब भी ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ वाले समयकाल में ही अटके हैं। फिल्म का विषय सियासी है। फिल्मों से भी सियासत होती है, ये इस फिल्म से एक बार फिर साबित होता है।