इस हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान की फैन को खूब तारीफें मिल रही हैं। फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफें हो रही हैं। शाहरुख खान के किरदार गौरव को भी काफी सराही जा रहा है। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल किया है। वो एक सुपरस्टार और उससे मिलते-जुलते उसके एक फैन की भूमिका में हैं।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.2 करोड़ की कमाई की। पहले दिन 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के बाद शनिवार को फिल्म को झटका लगा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 15.4 करोड़ रही। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार कमाई की है। पहले दो दिन मे फिल्म ने भारत और दुनियाभर की कमाई मिलाकर 70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसको देखते हुए फिल्म से रविवार को बड़ी कमाई की उम्मीद थी, जिसे फिल्म ने पूरा भी किया।