फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शुरूआत के बाद 'फैन' का हो जाएगा ऐसा हाल, शाहरुख ने भी नहीं सोचा होगा

Tue, 19 Apr 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फैन' को हर ओर से तारीफें मिल रही हैं। समीक्षकों ने फिल्म को उनके करियर की शानदार फिल्मों में शुमार किया है। फिल्म ने कमाई के मामले में भी अच्छी शुरुआत की। फिल्म को पहले तीन दिन के अच्छे बिजनेस के बाद उम्मीद नहीं थी कि सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमजोर साबित होगी।
विज्ञापन


फिल्म ने दुनियाभर में पहले तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। भारत में शुक्रवार को फिल्म ने 19.20 करोड़, शनिवार को 15.40 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ के साथ 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। सोमवार को काम का दिन होने के कारण फिल्म के बिजनेस में कमी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई।

फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 6.05 करोड़ की कमाई की। रविवार के 17.75 करोड़ के बाद एकदम 6.05 करोड़ पर आ जाने से निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#Fan Fri 19.20 cr, Sat 15.40 cr, Sun 17.75 cr, Mon 6.05 cr. Total: ₹ 58.40 cr. India biz. DISAPPOINTING! — taran adarsh (@taran_adarsh) April 19, 2016
विज्ञापन

'द जंगल बुक' पड़ी शाहरुख की 'फैन' पर भारी

शाहरुख खान की फैन के साथ इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। इसके बावजूद फैन को सारे दर्शक नहीं मिल पाए। फैन से एक सप्ताह पहले रिलीज हुई 'द जंगल बुक' का जादू दर्शकों पर दूसरे हफ्ते भी चढ़ा रहा। सोमवार को फैन ने अपना चौथा दिन होते हुए 6.05 करोड़ की कमाई की जबकि अपने ग्यारहवें दिन (सोमवार) जंगल बुक ने 5.09 करोड़ की कमाई की। साफ है जंगल बुक ने फैन के आधे दर्शक बांटे। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी यही रहा।

जंगल बुक ने कुल 107.33 करोड़ की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। जंगल बुक का फैन से बराबर के दर्शकों को बाट लेना भी फैन की कमाई में कमी को बड़ी वजह माना जा रहा है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट #TheJungleBook has a SUPER Monday. [Week 2] Fri 8.02 cr, Sat 8.51 cr, Sun 10.67 cr, Mon 5.09 cr. Total: ₹ 107.33 cr nett. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) April 19, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें