फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extraction Trailer Review: नेटफ्लिक्स के नक्शे पर आया भारत का अंडरवर्ल्ड, ‘थॉर’ ने ऐसे मचाई तबाही

Tue, 07 Apr 2020 04:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
Extraction Trailer Review - फोटो : Social Media
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: एक्स्ट्रैक्शन (ट्रेलर)

विज्ञापन

कलाकार: क्रिस हेम्सवर्थ, रुद्राक्ष जायसवाल, रणदीप हुडा, गोलशीफतेह फाराहानी, पंकज त्रिपाठी, प्रियांशु पैन्युली और डेविड हार्बर
निर्देशक: सैम हारग्रेव
निर्माता: जो रूसो, एंथनी रूसो
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****


सबसे पहले वो बात जो सबसे पहले बतानी जरूरी है और वो ये कि पहले ढाका के नाम से बनती रही फिल्म एक्स्ट्रैक्शन में मनोज बाजपेयी नहीं है। विकीपीडिया अपना पेज कब ठीक करेगा और कब बाकी जगहों पर फिल्मों के डिटेल जुटाने वाले इसका करेक्शन करेंगे, ये पता नहीं लेकिन मनोज बाजपेयी के इंटरव्यू के जरिए पहले भी अमर उजाला आपको बता चुका है कि मनोज बाजपेयी इस फिल्म में नहीं हैं। अब आगे। और, आगे बात ये है कि मनोज बाजपेयी के होने न होने से इस फिल्म पर कोई असर पड़ता दिखता नहीं है क्योंकि ये फिल्म मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में थॉर बनकर चमके क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म है।

तमाम हॉलीवुड फिल्में देखते समय अक्सर आपको ये लगता रहता होगा कि ऐसी कोई एक्शन फिल्म अगर किसी भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर भी बने तो कैसा होगा, तो नेटफ्लिक्स वाले आपकी ये विश पूरी करने के लिए ही लाए हैं फिल्म, एक्स्ट्रैक्शन। माफिया वॉर के बीच में फंसे एक बच्चे को बचाने निकले पेशेवर कातिल की कहानी है एक्ट्रैक्शन। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक ऊंची पहाड़ी से कूदे टायलर रेक से जो पानी के अंदर बैठकर ध्यान लगाता है। और, इसके बाद जो परदे पर दिखता है वो आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। भारतीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स ने इस ट्रेलर का यूट्यूब इंडिया से मिलकर खास प्रीमियर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक्सट्रेक्शन' - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में एक्शन तो कमाल का ही है, भोपाल के रूद्राक्ष जायसवाल की अदाकारी की झलकियां भी कमाल की हैं। पंकज त्रिपाठी और रणदीप हुडा की झलकियां यहां वैसे ही मिलती हैं जैसे कभी मेगा बजट हॉलीवुड फिल्मों में कबीर बेदी या ओम पुरी की मिल जाया करती थीं। रूद्राक्ष ने इन दोनों सीनियर कलाकारों से बड़ा हाथ मारा है इस फिल्म में।

24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की पटकथा एवेंजर्स सीरीज की फिल्में निर्देशित कर दुनिया भर में एक अलग रुतबा हासिल कर चुके रूसो ब्रदर्स में से जो रूसो ने लिखी है। अपने भाई एंथनी रूसो के साथ मिलकर उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया है। सैम हारग्रेव निर्देशित फिल्म एक्स्ट्रैक्शन का ट्रेलर धमाकेदार है और पिक्चर तो खैर अभी बाकी है ही।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें