फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teaser Review: हाजिर है कबीर सिंह, इसके आगे फीका है टॉमी सिंह!

Mon, 08 Apr 2019 04:18 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: कबीर सिंह (टीजर)
विज्ञापन

कलाकार: शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी
निर्देशक: संदीप वांगा
बैनर: सिने1 स्टूजियोज, टी सीरीज


आखिरकार शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म कबीर सिंह का टीज़र रिलीज़ हो ही गया। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को तब से इंतजार रहा है जब से अर्जुन रेड्डी की ओरीजनल फिल्म ये टोरेंट से डाउनलोड करते देखते रहे हैं। कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया।

टीज़र वैसा ही धमाकेदार है जैसा इससे उम्मीद की जा रही थी। शाहिद कपूर का कबीर सिंह लुक दमदार है। होठों में दबी सिगरेट है। टंकी से निकलती शराब है और है कॉलेज का वैसे ही बैकग्राउंड जैसा कभी सनी देओल की फिल्म अर्जुन में तब के दर्शकों ने देखा था। ये इंटरनेट जेनरेशन का बागी है। 
विज्ञापन


शाहिद कपूर को ये रोल मिलने की भी अलग कहानी है। ओरीजनल फिल्म के निर्देशक संदीप ने पहले रणवीर सिंह को इस रोल के लिए लिया, वह नहीं माने तो उन्होंने शाहिद कपूर को लॉक किया। इस बीच फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हुई। लेकिन, अब शाहिद कपूर ही कबीर सिंह है। उड़ता पंजाब का टॉमी सिंह लौट आया है। और, इसी के साथ लौट आया है वह करिश्मा जिसे दिखाने से शाहिद कपूर रंगून, पद्मावत और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में चूक गए। 
विज्ञापन


टीजर कबीर सिंह के जीवन का आगा पीछा सब दिखाता है। वह भी जब वह एक खूबसूरत लड़की से प्यार करता था और वह भी जब इस लड़की के किसी और से शादी कर लेने के बाद वह शराब के नशे में धुत रहने वाला सर्जन बन जाता है। फिल्म का 60 सेकंड का टीजर इंटरनेट पर वाइरल हो रहा है और जाहिर है ऐसा माहौल टीजर में बंधा है तो फिर ट्रेलर तो अभी बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें