फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला सनी लियोनी का जादू, कैप्टन अमेरिका सिविल वार की कमाई ने चौंकाया

Tue, 10 May 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई भारतीय फिल्में कोई जादू नहीं छोड़ पा रही हैं। जबकि हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका सिविल वार' ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। पिछले दिनों रिलीज हुई 'द जंगल बुक' के बाद अब कैप्टन 'अमेरिका सिविल वार' ने भारतीयों फिल्मों को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन


शरमन जोशी की 1920 लंदन ने पहले वीकएंड पर 7 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ रिलीज हुई सनी लियोनी की 'वन नाइट स्टैंड' सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई कर सकी है। सनी लियोनी के बोल्ड सीन को लेकर फिल्म की काफी चर्चा थी लेकिन फिल्म दर्शकों पर जादू ना चला सकी। सबसे बड़ा झटका मनोज बाजपेयी की ट्रैफिक को लगा है। फिल्म को समीक्षकों ने तो खूब सराहा है लेकिन कमाई पहले तीन दिन में सिर्फ 2 करोड़ की कर सकी है।

हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका सिविल वार' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड पर 37.68 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म के साथ रिलीज हुई तीनों फिल्में मिलकर भी हॉलीवुड फिल्म के आधा भी नहीं कमा पाई हैं।
विज्ञापन
#CaptainAmericaCivilWar Fri 8.53 cr, Sat 8.79 cr, Sun 9.81 cr. Total: ₹ 27.13 cr nett. India biz. Gross: ₹ 37.68 cr. EXCELLENT! — taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें