इस शुक्रवार को बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें सनी लियोनी की 'वन नाइट स्टैंड', शरमन जोशी की '1920 लंदन' और मनोज बाजपेयी की 'ट्रैफिक सिग्नल' रिलीज हुई है। साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका सिविल वार' रिलीज हुई है। बॉलीवुड की तीनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गईं जबकि कैप्टन अमेरिका सिविल वार ने जबरदस्त कमाई की है।
विज्ञापन
'कैप्टन अमेरिका सिविल वार' ने 11.85 करोड़ की कमाई पहले दिन की है। जबकि शरमन जोशी की '1920 लंदन' ने सिर्फ 2.47 करोड़ की कमाई की है। देखिए तरण आदर्श का ट्वीट
#CaptainAmericaCivilWar embarks on a MARVEL-ous start... Fri ₹ 8.53 cr nett. India biz. Gross: ₹ 11.85 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) May 7, 2016