राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी चटर्जी ने बताया कैसे राजेश खन्ना से अलग हैं अमिताभ बच्चन
इस दौरान जब उनसे बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा गया और दोनों में क्या अंतर है, इसको लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि दोनों में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां अमिताभ बच्चन इतनी ज्यादा सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े हैं और खुद को लोगों से कनेक्ट रखते हैं। वहीं दूसरी ओर राजेश खन्ना ऐसे थे कि सफलता उनके सिर पर चढ़ गई थी। कहीं न कहीं उनमें घमंड आ गया था। वो दिखावा करते थे।
रजेश खन्ना को सिर्फ अपनी तारीफ सुननी होती थी, इसलिए वो चाटुकारों से भी घिरे रहते थे। जबकि अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। राजेश खन्ना अपनी सफलता के दौरान जमीन से नहीं जुड़े रह सके। यही कारण था कि कभी टॉप पर रहे राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय लुढ़क गया था। जिससे वो काफी परेशान भी हो गए थे। अभिनेत्री ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि एक अनपढ़ गुंडा और एक पढ़े लिखे गुंडे में बहुत फर्क होता है।
यह खबर भी पढ़ेंः Pankaj Kapur: ‘मुसद्दी’ बनकर हंसाने से लेकर ‘अब्बाजी’ के रोल में डराने तक, पंकज कपूर के दस दमदार किरदार