फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tate Brothers: एंड्रयू और ट्रिस्टन ट्रेट पर ब्रिटेन में दुष्कर्म सहित 21 गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Thu, 29 May 2025 08:23 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tate Brothers: इंटरनेट की दुनिया के चर्चित टेट ब्रदर्स एंड्रयू और ट्रिस्टन, जो पूर्व किक बॉक्सर भी हैं। हाल ही में दोनों पर ब्रिटेन में दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
टेट ब्रदर्स - फोटो : एक्स- @Dexerto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन ट्रेट पर ब्रिटेन में पहली बार क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने आरोपों की पुष्टि की है। हालांकि, पिछले साल भी इन पर आरोप लगाए गए थे और समाचार मीडिया ने गिरफ्तारी वारंट की सूचना भी दी थी। साल 2016 में ही दोनों भाई रोमानिया चले गए थे। अब इन आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं किन आरोपों में फंसे दोनों भाई। 

विज्ञापन


क्या है दोनों भाइयों पर आरोप? 
38 वर्षीय एंड्रयू टेट पर तीन महिलाओं से संबंधित 10 आरोप हैं जिनमें दुष्कर्म, शारीरिक नुकसान, मानव तस्करी और लाभ के लिए वेश्यावृत्ति को नियंत्रित करना शामिल है। वहीं, उनके भाई 36 वर्षीय ट्रिस्टन टेट पर एक महिला से संबंधित 11 आरोप हैं जिनमें दुष्कर्म, मानव तस्करी और शारीरिक नुकसान शामिल हैं। यानी कि कुल मिलाकर 21 आरोप टेट ब्रदर्स पर लगाए गए हैं। हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस द्वारा संपर्क किए जाने पर दोनों भाईयों के प्रवक्ताओं ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने राज कुमार थापा के परिवार से की मुलाकात, जम्मू के पर्यटन स्थल को दिया बढ़ावा
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी गिरफ्तारी
आपको बताते चलें कि दोनों भाइयों को साल 2022 के अंत में रोमानिया में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, जनवरी 2024 में टेट ब्रदर्स के ऊपर औपचारिक रूप से आरोप लगाते हुए उन्हें आपराधिक गिरोह में शामिल होने की बात कही गई थी। इसके अलावा उन पर महिलाओं की मासूमियत को हथियार बना कर उनका यौन शोषण का भी आरोप था। यही नहीं एंड्रयू टेट पर तो दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया था। टेट ब्रदर्स इस समय रोमानिया में हैं, वहां के रोमानियाई अदालत में उन पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। साथ ही ब्रिटिश वकील ने कहा है कि टेट ब्रदर्स को ब्रिटेन में प्रत्यर्पित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि दोनों भाइयों ने रोमानिया में सभी आरोपों से इनकार किया है। 

टेट ब्रदर्स के बारे में 
एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और इन्हें काफी लोग बेहद पंसद करते हैं। दोनों भाइयों में एंड्रयू ज्याद मशहूर हैं, क्योंकि उन्हें स्त्री-द्वेष पर विचार प्रकट करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें