बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने अपनी आखिरी सांसे 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर में लीं।
बीएन तिवारी ने दी दुखद खबर
फिल्म निर्माता गुरुवार को अपने अंतिम सफर पर निकले। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उनका कल शाम खार स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे जयंत मुखर्जी?
जयंत मुखर्जी बॉलीवुड के फिल्म निर्माता थे। वह प्रसिद्ध संगीतकार हेमंत कुमार के पुत्र थे। उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) और टेलीविजन श्रृंखला ‘तलाश’ (1992) में अभिनय किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म 'बीवी और मकान' के संगीत का निर्माण भी किया था। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने बनाया था।
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र से सगाई, 50 साल की शादी
अभिनेत्री मौसमी और जयंत की शादी को 5 दशक से भी ज्यादा का समय हो रहा है। कपल की काफी कम उम्र में शादी हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान इस पर मौसमी ने कहा, 'हर चीज किसी न किसी वजह से होती है। मैं 10वीं कक्षा में थी, लेकिन बालिका बधू के बाद मेरी सगाई हो गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे ससुर हेमंत मुखर्जी उस फिल्म के संगीत निर्देशक थे। इसलिए उनकी और मेरी फैमिली एक हो गए। और उस समय, हर कोई मुझे अपनी बहू बनाना चाहता था, हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था।'