फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: कान में दिखा मौनी का हॉट अवतार, ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा; ताहा भी पहुंचे

Mon, 19 May 2025 12:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Cannes Look: मौनी रॉय का कान में पहुंच गई हैं। ब्लैक ड्रेस में मौनी काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आई हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स का पहुंचना लगातार जारी है। उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर नितांशी गोयल जैसे सितारे अब तक कान में इस साल नजर आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय का भी नाम शामिल हो गया है। मौनी रॉय ने कान में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।

ब्लैक ड्रेस में कान पहुंची मौनी

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल से मौनी रॉय की तस्वीरें सामने आई हैं। ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय काफी खूबसूरत नजर आईं। मौनी ने अपने बालों को पिछे लेकर छोटा सा बन बनाया हुआ है। साथ में गले में एक नेकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस साधारण लुक में मौनी काफी ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की अलग-अलग पोज में तस्वीरें अब वायरल हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

मौनी रॉय


मौनी रॉय

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल की असली स्टार निकलीं नैंसी, खुद की सिली ड्रेस से दोबारा लूटी महफिल

फिल्म ‘पारो’ के लिए पहुंचे ताहा शाह
मौनी रॉय के अलावा अभिनेता ताहा शाह भूषण भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। ताहा अपनी फिल्म ‘पारो’ के लिए कान में उपस्थित हुए। ताहा ग्रे कलर के लाइनिंग वाले सूट में नजर आए। इस थ्री पीस सूट में ताहा ब्लैक चश्मे में काफी डैशिंग लुक में नजर आए।


ताहा शाह

ताहा ने अपनी फिल्म ‘पारो’ के लिए कान में पहुंचने पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “कान फिल्म फेस्टिवल में ‘पारो’ को वैश्विक मंच पर जगह मिलते देख कर बहुत अच्छा लगा। यह हम सबके लिए है। एक ऐसी कहानी जो सीमाओं के पार जाकर बोलती है और एक सोच को पैदा करती है।”
 




ताहा शाह संजय लीला भंसाली की सुपरहिट वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे। इसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें