फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rukhsar Rehman: आठ महीने की बच्ची लेकर घर से भागीं, जानिए कौन हैं रुखसार रहमान; ‘पीके’ में निभाया था अहम रोल

Mon, 19 May 2025 12:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who IS Rukhsar Rehman:अभिनेत्री रुखसार रहमान जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रही है। उन्होंने बहुत मुश्किलों के बाद अभिनय की दुनिया में खुद को स्थापित किया है। जानते हैं कैसे 17 साल की उम्र में शादी होने के बाद उन्होंने जिंदगी में किन कठिनाईयों का सामना  किया और क्यों अपनी आठ महीने की बच्ची को लेकर पति के घर से भाग गईं?
 
विज्ञापन
रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सरकार’, ‘पीके’, ‘उरी’, ‘83’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रुखसार रहमान का जीवन काफी मुश्किलों से भरा रहा है। बचपन से ही अभिनय करने की उनकी भूख ने तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में बने रहने की ताकत दी। जानते हैं कैसे 17 साल की उम्र में शादी होने के बाद उन्होंने जिंदगी में किन कठिनाईयों का सामना  किया और क्यों अपनी आठ महीने की बच्ची को लेकर पति के घर से भाग गईं।

विज्ञापन

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
माता-पिता ने छुड़वाया अभिनय
अभिनेत्री रुखसार रहमान ने कई सारे डेली सोप और ‘पीके’, ‘सरकार’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट’ हो जैसी फिल्मों में कैमियो किया है। रुखसार को मनोरंजन उद्योग में जगह बनाने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काम करने के बाद भी, माता-पिता के दबाव के कारण रुखसार को अभिनय छोड़ना पड़ा। 

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
17 साल की उम्र में की शादी
अभिनेत्री रुखसार महज 17 वर्ष की थीं, जब उन्होंने दीपक आनंद की ‘याद रखेगी दुनिया’ (1992) से अभिनय करियर शुरुआत की थी। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘इंतेहा प्यार की’ में भी काम किया। हालांकि, अभिनेत्री के माता-पिता ने उन्हें जबरन अभिनय छोड़ने के लिए मजबूर किया और उनकी शादी करवा दी। 19 साल की उम्र में उनकी बेटी आयशा का जन्म हुआ।

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
आठ महीने की बच्ची के साथ छोड़ा घर
बेटी के जन्म के बाद अभिनेत्री एक अच्छी पत्नी बनने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन फिर भी सब कुछ ठीक नहीं रहा।  उनकी शादी में परेशानियां दिखने लगी और वह टूट गई। एक रात वह अपनी आठ महीने की बेटी को लेकर अपने पिता के घर वापस लौट आईं। 

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
रोजी-रोटी के लिए खोला बुटीक
पिता के घर आने के बाद अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए अपने गृहनगर रामपुर, उत्तर प्रदेश में एक गारमेंट बुटीक खोला। हालांकि, उनके अंदर की अदाकारा हमेशा इंडस्ट्री में वापस आने की चाहत रखती थी और अंत मं यही हुआ।

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
बेटी को छोड़कर किया मुंबई का रुख
कई साल बीत जाने पर रुखसार ने तय किया कि उन्हें अपने सपने को पूरा करना है। अभिनेत्री ने अपनी बेटी को माता-पिता के पास छोड़कर मुंबई का रुख किया। अपनी बेटी को छोड़ना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल काम रहा। एक दशक बाद साल 2005 में उन्होंने छोटे-मोटे रोल से शुरुआत की। उन्होंने ‘डी’, ‘सरकार’, ‘पीके’, ‘उरी’, ‘83’ जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं अदा करते हुए अपने करियर को फिर से जिंदा किया। 
विज्ञापन

रुखसार रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @rukhsarrehman
निर्माता फारुक कबीर से की शादी
वर्षों बाद अभिनेत्री रुखसार ने फिल्म निर्माता फारुक कबीर से शादी की, लेकिन उन्होंने 13 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी। इससे वह काफी दुखी हुईं। हालांकि, उनकी बेटी ने उनका पूरा साथ दिया। अभिनेत्री के आगामी कार्यों की बात करें तो वह फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें