फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: ट्रोलर्स पर भड़कीं मौनी रॉय, बोलीं- ‘वो सिर्फ ग्लैमर देखते हैं, मेहनत नहीं’

Fri, 16 May 2025 11:21 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy On Trolling: मौनी रॉय को अक्सर अपने लुक्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहता है। हाल ही में उन पर प्लास्टिक सर्जरी कराने के आरोप लगे थे और इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा था। अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ‘द भूतनी’ में नजर आईं अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लुक में बदलाव करने और प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि मौनी ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है और इसी वजह से अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अब ट्रोलिंग और अपने लुक में बदलाव पर मौनी रॉय ने बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’

विज्ञापन

नयनदीप रक्षित के साथ यूट्यूब चैनल में बातचीत के दौरान मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने कहा, “अब यह सब मुझे परेशान नहीं करता। मैं पहले उन्हें ब्लॉक कर देती थी। अब मैं इसके बारे में बेपरवाह हो गई हूं। अगर मेरा मूड खराब होता है, तो मैं सोचती हूं कि ये लोग कहां जा रहे हैं? मुझे लगता है कि वे नरक में जा रहे हैं। बहुत बुरा कर्म है। अगले ही पल मुझे लगता है कि वे बिना चेहरे वाले लोग हैं जो स्क्रीन के पीछे छिपकर बकवास लिख रहे हैं। वे कितनी दयनीय जिदगी जी रहे हैं। अगर इससे उनको खुशी मिलती है, तो ऐसा ही करें। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

वो नहीं जानते हमने कितनी मेहनत की
मौनी ने आगे कहा, “जब कोई कैरेक्टर को लेकर गलत बोलता है, तो कभी-कभी मुझे बुरा लगता है। लेकिन बाकी नहीं। वो केवल ग्लैमर देखते हैं, मेहनत नहीं। वे नहीं समझते कि पहला रोल पाने के लिए क्या करना पड़ता है, खासकर तब जब आप किसी फिल्मी परिवार से नहीं आते हैं। ऑडिशन, रिजेक्शन इनमें से कुछ भी आसान नहीं है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः War 2: इस खास दिन पर रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का टीजर, फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मेकर्स

‘द भूतनी’ में नजर आई थीं मौनी
मौनी रॉय हाल ही में ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इस हॉरर कॉमेडी में उनके साथ संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह भी प्रमुक भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Dipika Kakar: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा; हुए भावुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें