फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patralekhaa: पत्रलेखा ने ‘लव गेम्स’ में बोल्ड सीन को लेकर बताया खतरनाक सच, बोलीं- दोबारा कभी नहीं करूंगी

Fri, 16 May 2025 10:57 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Patralekhaa: बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा ने 'लव गेम्स' में बोल्ड सीन निभाने को लेकर एक खुलासा किया है, जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले कि पत्रलेखा दूसरी थी।

विज्ञापन
पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत 'सिटीलाइट्स' फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2016 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव गेम्स' में काम किया, जिसमें उन्होंने बोल्ड सीन किए थे। अब पत्रलेखा ने फिल्म में बोल्ड सीन करने को लेकर एक खुलासा किया है। साथ ही कहा कि वह अब बदल गई हैं। 

विज्ञापन


बोल्ड सीन करने के पीछे की बताई वजह
हाल ही में अभिनेत्री पत्रलेखा बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या वह फिर से 'लव गेम्स' फिल्म जैसी बोल्ड भूमिका निभाएंगी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, नहीं, मैं इसे फिर से नहीं करूंगी। 10 साल पहले की पत्रलेखा एक बहुत अलग, बहुत छोटी लड़की थी। उसके लिए काम करते रहना बहुत जरूरी था। शायद वह चिंता से जूझ रही थी, उसे सिर्फ काम चाहिए था। मुझे तब इस बात का एहसास नहीं था, लेकिन मैंने वो बोल्ड सीन शायद हताश होकर या डिप्रेशन में किया था।’

यह खबर भी पढ़ें: Masaba Gupta: नानी नीना ने गाया नातिन मातारा के लिए 'दम मारो दम', क्यूट वीडियो वायरल, सेलेब्स ने किए कमेंट
विज्ञापन


इस फैसले के लिए वह खुद को दोषी मानती हैं
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘अब वर्तमान में जो पत्रलेखा है वह ऐसा नहीं कर सकती। मैं एक बात और स्पष्ट कर दूं कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने वही बनाया जो स्क्रिप्ट में लिखा था, लेकिन क्या मैं इसके साथ न्याय कर सकती थी? नहीं। क्या मैं उस फिल्म के लिए सही व्यक्ति थी? नहीं। यह मुझ पर निर्भर था। मुझे इसके बारे में सोचना चाहिए था और डर के कारण ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि सच्चाई यह है कि मेरे पास काम नहीं था। इसलिए मैं ईमानदारी से उस फैसले के लिए खुद को दोषी मानती हूं।’

यह खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा; हुए भावुक

पत्रलेखा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्रा पत्रलेखा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘फुले’ फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। इससे पहले वो अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘आईसी 814 कंधार हाईजैक’ में एयरहोस्टेस के किरदार में दिखाई दी थीं। पत्रलेखा ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें