फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉर्टल कॉम्बैट' स्टार कैरी हिरोयुकी तगावा का 75 साल की उम्र में हुआ निधन, निर्माता एड बून ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 05 Dec 2025 01:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cary Hiroyuki Tagawa Dies: अभिनेता कैरी हिरोयुकी तगावा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन बीते गुरुवार सुबह कैलिफोर्निया में हुआ। 
 
विज्ञापन
कैरी हिरोयुकी तगावा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1995 की 'मॉर्टल कॉम्बैट' फिल्म में शांग त्सुंग की भूमिका के लिए प्रसिद्ध जापानी-अमेरिकी अभिनेता कैरी हिरोयुकी तगावा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन स्ट्रोक की जटिलताओं की वजह से हुआ। उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

कैसे और कब हआ कैरी का निधन
जापानी-अमेरिकी अभिनेता कैरी हिरोयुकी तगावा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 1995 की मशहूर फिल्म मॉर्टल कॉम्बैट में खतरनाक खलनायक शांग त्सुंग की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। गुरुवार को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में स्ट्रोक (ब्रेन अटैक) की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
 

परिवार और करियर की शुरुआत
कैरी का जन्म 27 सितंबर 1950 को टोक्यो में हुआ था। उनके पिता अमेरिकी सेना में थे, इसलिए बचपन में वे अमेरिका के कई राज्यों में घूमते रहे। आखिर में वह कैलिफोर्निया में बस गए। हाई स्कूल में उन्हें अभिनय का शौक लगा।

 

कैरी की फिल्में
साल 1987 में मशहूर निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची ने उन्हें फिल्म 'द लास्ट एम्परर' में बड़ा रोल दिया। इसके बाद वे हॉलीवुड में बहुत प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें 'लाइसेंस टू किल', 'राइजिंग सन', 'पर्ल हार्बर', 'मेमॉयर्स ऑफ अ गीशा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। टीवी सीरीज में भी वे 'द मैन इन द हाई कैसल', 'हीरोज' और 'लॉस्ट' में नजर आए।
विज्ञापन

एड बून ने दी कैरी को श्रद्धांजलि
मॉर्टल कॉम्बैट गेम के सह-निर्माता एड बून ने ट्विटर पर लिखा, 'आज हमने एक महान कलाकार खो दिया। कैरी ने पहली मॉर्टल कॉम्बैट फिल्म में शांग त्सुंग को जिंदा कर दिया था और बाद में गेम MK11 में भी उनकी आवाज दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें