फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shobhita Dhulipala: 'मातृत्व का सुख चाहती हैं शोभिता', नागा चैतन्य से डेटिंग की अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा

Sun, 25 Feb 2024 02:01 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शोभिता इन दिनों हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं?
विज्ञापन
शोभिता धुलिपाला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभिता धुलिपाला एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री आखिरी बार वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरीं। शोभिता इन दिनों हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं? शोभिता ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन


मां बनना चाहती हैं शोभिता
शोभिता ने बातचीत के दौरान पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि मैं जिस अनुभव का इंतजार कर रही हूं, वह मातृत्व है। जब भी यह खूबसूरत समय आएगा, तो वह आश्चर्यजनक होगा।' अभिनेत्री का यह बयान उस समय आया है, जब उनकी नागा चैतन्य से डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ समय पहले अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। शोभिता ने कहा, 'जो लोग बिना जानकारी के बोलते हैं, मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है, जब मैं कोई गलत काम नहीं कर रही हूं, तो मुझे चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती।'

यह भी पढ़ें: Soni Razdan: 'परिवार के इन सदस्य से मिलता है राहा का चेहरा', आलिया की मां सोनी राजदान ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


हॉलिवुड डेब्यू करने जा रहीं शोभिता
शोभिता धूलिपाला हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री देव पटेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म से देव पटेल बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म जॉर्डन पील के मंकीपॉ और यूनिवर्सल के जरिए रिलीज होगी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे, सिकंदर खेर, शार्ल्टो कोपले, पितोबाश, विपिन शर्मा, अदिति कालकुंटे और अश्विनी कालसेकर भी हैं। 'मंकी मैन' का निर्माण देव पटेल, जोमन थॉमस, जॉर्डन पील, विन रोसेनफेल्ड, इयान कूपर, बेसिल इवानिक, एरिका ली, क्रिस्टीन हैबलर और अंजय नागपाल के जरिए किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भगवान हनुमान की कथा से प्रेरित है। 
विज्ञापन


शोभिता धूलिपाला का वर्कफ्रंट
शोभिता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जोया अख्तर और रीमा कागती की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' के अलावा 'मेड इन हेवन' और 'द नाइट मैनेजर' वेब शो और 'मन राघव 2.0', 'कालाकांडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में भी नजर आएंगी। 'जिगरा' फिल्म का निर्देशन वासन बाला के जरिए किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: पत्नी मीरा से झगड़े के बाद परेशान हो जाते हैं शाहिद कपूर, इतने दिनों तक बंद रहती है बातचीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें