आलिया की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में राहा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हा रहा है।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी पोती राहा की खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में राहा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हा रहा है।
विज्ञापन
दादी और नानी जैसी दिखती हैं राहा
दादी नीतू कपूर और सोनी राजदान में अक्सर रणबीर और आलिया की बेटी राहा को लेकर प्यारी नोकझोंक होती रहती हैं। सोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया और नीतू कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'सभी पोते-पोतियां सुदंर और टैलेंटेड होते हैं और अपनी दादी की देखभाल करते हैं। नीतू कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'राहा का ध्यान रखें।'
नीतू ने दिया मजेदार जवाब
सोनी राजदान की पोस्ट को जवाब देते हुए नीतू कपूर ने कहा, 'बिल्कुल हम राहा का ध्यान रखेंगे।' बीते दिनों आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋषि कपूर और राहा की तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में ऋषि अपनी पोती राहा को गोद में लिए नजर आ रहे थे। बता दें कि, इस तस्वीर को डिजिटल तरीके से एडिट करके ऋषि और राहा की फोटो को एक साथ जोड़ा गया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने वर्ष 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
नीतू कपूर का वर्कफ्रंट
नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में थे। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया था। वहीं, ऋषि कपूर के साथ उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'दो दूनी चार' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कुसुम दुग्गल का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड मिला। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हबीब फैसल ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अदिति वासुदेव, अर्चित कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्ग के परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है।