जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील
कर्नाटक पुलिस ने दर्शन को जमानत दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की समीक्षा करते हुए मंगलवार को कहा कि वह 14 जुलाई के बाद इस पर विचार करेगा। इस मामले में जमानत देते हुए कोर्ट ने दर्शन और अन्य आरोपियों को हर महीने कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।
जून 2024 में हुई थी गिरफ्तारी
दर्शन, उनकी साथी पवित्रा और दूसरे 15 लोगों को 11 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इल्जाम है कि इन लोगों ने एक फैन रेणुका स्वामी का अपहरण किया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इल्जाम यह भी है कि रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा को अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजे थे। रेणुका एक्टर का फैन था।