फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hridayapoorvam Trailer: मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर रिलीज, 65 की उम्र में मोहब्बत में खोए नजर आए

Tue, 26 Aug 2025 08:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Movie Hridayapoorvam: मंगलवार को मलयालम फिल्मों के चर्चित कलाकार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें 65 साल के मोहनलाल का बिल्कुल जुदा अंदाज नजर आए। यह फिल्म प्यार की एक अनोखी कहानी कहती है। 

विज्ञापन
मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ के ट्रेलर में मोहनलाल को इश्क में रंग में रंगे हुए देखना उनके फैंस के लिए नया अनुभव हो सकता है। अब तक एक्शन फिल्मों के लिए ज्यादा चर्चित रहे मोहनलाल इस फिल्म में एच गैप वाली लव स्टोरी का हिस्सा बने हैं।  

विज्ञापन


अपने इमोशन को लेकर कंफ्यूज दिखा मोहनलाल का किरदार 
फिल्म  ‘हृदयपूर्वम’ के ट्रेलर में मोहनलाल का किरदार अपने एक जेन जी (Gen Z)दोस्त को अपनी फीलिंग्स बताता है, जिन्हें लेकर वह खुद भी कंफ्यूज सा नजर आया। फिल्म में मोहनलाल और मालविका मोहनन के किरदार के बीच एक अनाेखा रिश्ता पनपता है, जबकि दोनों में उम्र का काफी अंतर है। 

विज्ञापन

एक्शन से हटकर रोमांस में जम रहे हैं मोहनलाल 
फिल्म के ट्रेलर में मोहनलाल का प्यार के रंग में रंगा किरदार देखकर फैंस काफी खुश दिखे। यूजर्स ने ट्रेलर को देखकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘प्यारा ट्रेलर, दिल को खुशियों से भर दिया है।’ एक अन्या यूजर ने ट्रेलर को ‘क्लासिक’ बताया। मोहनलाल को रोमांस करते देखकर यूजर्स ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की है।

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss: मोहनलाल होंगे बिग बॉस मलयालम के होस्ट, इस तरह बन सकते हैं हिस्सा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
सत्यन एंथिकाड निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल, मालविका मोहनन के अलावा संगीत प्रताप, सिद्दीकी, निशान, बाबूराज, लालू एलैक्स, जनार्दन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें