फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: ‘इस पल के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था’, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले अभिनेता मोहनलाल

Tue, 23 Sep 2025 09:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद अपनी स्पीच में मोहनलाल भावुक हुए। समारोह के बाद मोहनलाल ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, नेशनल अवॉर्ड को मलयालम सिनेमा को समर्पित किया। 

विज्ञापन
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोहनलाल को सम्मानित करते हुए - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अभिनेता मोहनलाल ने विज्ञान भवन में मीडिया से बातचीत की। मलयालम सिनेमा जगत को धन्यवाद दिया और अपना पुरस्कार समर्पित किया। मोहनलाल कहते हैं, ‘सिनेमा मेरी आत्मा की धड़कन है। यह पल केवल मेरा नहीं है, यह पूरे मलयालम सिनेमा का है।’ उन्होंने ज्यूरी मेंकर्स और भारत सरकार का भी धन्यवाद किया। 

ये खबर भी पढ़ें: National Film Awards: 'मेरे माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण है', बोलीं मेघना, जानिए अन्य विजेताओं ने क्या कहा?

मोहनलाल बोले- यह जादुई पल है

एनएनआई से की गई बातचीत में वह मोहनलाल कहते हैं, ‘जब मुझे केंद्र से पहली बार यह खबर मिली, तो मैं न केवल इस सम्मान से, बल्कि हमारी सिनेमाई परंपरा की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए चुने जाने के सौभाग्य से भी अभिभूत था। मेरा मानना है कि यह नियति है, जिसने मुझे उन सभी लोगों की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार करने का अवसर दिया है जिन्होंने अपनी मलयालम सिनेमा को आकार दिया है। सच कहूं तो मैंने कभी इस पल के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था, अपने सबसे अजीब सपनों में भी नहीं। इसलिए यह कोई सपना सच होने जैसा नहीं है, यह उससे कहीं ज्यादा बड़ा है। यह जादुई पल है। यह मुझे जिम्मेदारी के गहरे बंधन में बांध देता है। मैं इस पुरस्कार को मलयालम सिनेमा के दिग्गज लोगों के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करता हूं।’   

विज्ञापन




राष्ट्रपति मुर्मू का भी आभार व्यक्त किया 
मोहनलाल ने दादा साहब फाल्के सम्मान के लिए राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। वह कहते हैं, ‘एक अभिनेता और फिल्मी हस्ती होने के नाते यह सम्मान मेरे संकल्प को और मजबूत करता है। यह सिनेमा के लिए मेरी प्रतिबद्धता को और गहरा करता है। मैं अपनी यात्रा को नई ईमानदारी, जुनून और उद्देश्य के साथ जारी रखने का संकल्प लेता हूं। मैं भारत सरकार, माननीय राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद करता हूं। आप मुझे इस सम्मान के योग्य समझा इसके लिए आभार।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें