फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Years Of Rafi: लता मंगेशकर से लेकर बीआर चोपड़ा से झगड़े तक, जब इन विवादों में रहे रफी

Tue, 24 Dec 2024 06:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संगीत प्रेमियों के नगीना मोहम्मद रफी का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। आइए सिंगर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं, उनसे जुड़े उन विवादों के बारे में, जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी आवाज के जादू से लोगों के जहन में बसने वाले मोहम्मद रफी ने अपने गाने से लाखों दिलों पर राज किया है। कई हिट गाने देने वाले सिंगर को सुरों का सरताज कहे तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। हालांकि, संगीत प्रेमियों के नगीना मोहम्मद रफी का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। आइए सिंगर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं, उनसे जुड़े उन विवादों के बारे में, जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं।
विज्ञापन


 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का विवाद
मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कुल 25 हजार से 26 हजार तक गाने रिकॉर्ड किए थे। सिंगर ने लता मंगेशकर के रिकॉर्ड की समीक्षा करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भी लिखा, जिसमें लता मंगेशकर के 25 हजार गाने लिस्टेड किए गए थे। साल 1984 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लता मंगेशकर की रिकॉर्ड को मान्यता दी थी, लेकिन उन्होंने मोहम्मद रफी के दावे के बारे में भी बताया था। साल 1991 में लता मंगेशकर और रफी दोनों के नाम को गिनीज वर्ल्ड् रिकॉर्ड लिस्ट से हटा दिया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Mohammed Rafi Family Tree: दो शादी और सात बच्चे..., भरा-पूरा है रफी साहब का कुनबा, देखिए गायक का पूरा वंशवृक्ष
विज्ञापन



लता मंगेशकर के साथ विवाद
लता के साथ मोहम्मद रफी का झगड़ा यही नहीं खत्म होता है। रॉयल्टी को लेकर भी रफी और लता के बीच हमेशा से मतभेद रहा था। एक समय ऐसा भी आया कि साथ में गाना गाने वाले रफी और लता मंगेशकर ने एक-दूसरे के साथ गाना गाने से इनकार कर दिया और यह कम से कम तीन साल तक चला था। लता मंगेशकर रॉयल्टी का भुगतान चाहती थीं, लेकिन रफी ने इसमें उनका सहयोग नहीं किया था। रॉयल्टी का अर्थ है कि संगीतकार उसके अंतर्गत हर साल हजारों रुपये कमाते थे, लेकिन सिंगर्स को एक पैसा नहीं मिलता था, जिसका लता मंगेशकर ने विरोध किया था।

यह खबर भी पढ़ें: 100 Years of Rafi: जब मोहम्मद रफी को गाने के लिए नेहरू ने अपने घर बुलाया, बेहद दिलचस्प है किस्सा



बीआर चोपड़ा के साथ विवाद
मोहम्मद रफी का बीआर चोपड़ा के साथ भी विवाद काफी फेमस है। दरअसल, बीआर चोपड़ा उस जमाने में कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड पर राज करते थे। अभिनेता में काफी घमंड आ गया था, जिस कारण उन्होंने कलाकारों के लिए एक बॉन्ड रख दिया था। इस बॉन्ड में यह लिखा था कि जो भी कलाकार बी.आर चोपड़ा के साथ काम करेगा, वह किसी और के साथ काम नहीं करेगा। मोहम्मद रफी इसके खिलाफ थे। उनका कहना था कि वह सभी कलाकारों के साथ गाना गाकर अपनी पहचान बनाना चाहते थे। बी.आर चोपड़ा इस बात से क्रोधित हो गए और इंडस्ट्री के बाकी निर्देशकों को उनके साथ काम करने के लिए मना कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें