MNS की टीम ने शख्स को ढूंढ निकाला
श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि इसके बाद MNS की स्नेहल अडारकर ने उनसे संपर्क किया। स्नेहल ने उन्हें साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती।
श्वेता के मुताबिक, स्नेहल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल लोग MNS के सदस्य नहीं थे। उन्होंने श्वेता से कहा कि टीम संबंधित लोगों को ढूंढने की कोशिश करेगी और उनसे कुछ दिन का समय मांगा।
श्वेता ने बताया कि सिर्फ तीन दिन के अंदर उन्हें उस व्यक्ति का फोन नंबर और उसकी लिखित माफी मिल गई। MNS टीम के एक संदेश में बताया गया कि उन्होंने संबंधित शख्स को संभाजी नगर से मुंबई और फिर वसई तक ट्रेस किया और उससे लिखित माफी ली।
श्वेता ने MNS टीम का जताया आभार
- श्वेता ने इस कार्रवाई के लिए स्नेहल अडारकर और MNS टीम का शुक्रिया अदा किया।
- उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि टीम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया और बिना उनके बार-बार कहने के मामले में कार्रवाई की।
- एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि स्नेहल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर भविष्य में उन्हें ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़े, तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं।
समस्या सिर्फ एक-दो लोगों को पकड़ने से खत्म नहीं होगी
हालांकि, श्वेता ने इस पूरे मामले के साथ एक बड़ी चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एक-दो लोगों को पकड़ लेने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। उनके मुताबिक, असली समस्या उस सोच की है, जिसकी वजह से लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं को गाली देने और उनका अपमान करने को सही समझते हैं।
श्वेता ने लिखा कि ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाली बेझिझक और शर्मनाक गाली-गलौज अब हद से बाहर होती जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेक्नोलॉजी कंपनियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकालेंगे।
एक्ट्रेस ने कहा कि आज वह उस कोशिश को स्वीकार करना चाहती हैं जो इस मामले में की गई। उन्होंने राज ठाकरे और स्नेहल अडारकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेने की कोशिश की गई, जिसकी वह सराहना करती हैं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी