महाकाल की नगरी से ताल्लुक
निकिता पोरवाल महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता की स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है
अपनी मां के साथ निकिता पोरवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीता और राधा का किरदार निभा चुकी हैं
साल 2024 के अगस्त में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला। निकिता को ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। निकिता रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं।
वडोदरा जाकर सीखी एक्टिंग
निकिता ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत में उनका मन पढ़ाई में था, लेकिन बाद में उन्होंने गुजरात के वडोदरा जाकर एक्टिंग सीखी। यही कारण था कि निकिता करीब 18 साल की उम्र में ही टीवी होस्ट बन गई थी।
निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ने 'अमर उजाला' से बातचीत में बताया था, 'निकिता को लेखन का भी शौक था, उसने नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए डायलॉग भी लिखे। निकिता जिस किरदार को मंच पर निभाती थी, उसके डायलॉग और स्क्रिप्ट खुद ही लिखती थीं'।
ये भारतीय सुंदरियां बन चुकी हैं विश्व सुंदरी
भारत से अब तक कुल छह सुंदरियों के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन को पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) जीत चुकी हैं। ये सभी मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
निकिता पोरवाल अगर जीतती हैं तो यह प्रतियोगिता जीतने वाली वे सातवीं भारतीय होंगी। बात अगर बीते वर्ष 2025 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विनर की बात करें तो यह खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता था।