फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीता खिताब, भारत की निकिता पोरवाल ने बनाई टॉप 40 में जगह

Sat, 05 Sep 2026 11:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss World 2026 Winner: मिस वर्ल्ड 2026 के विजेता की घोषणा हो गई है। मिस वर्ल्ड का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है। जानिए जोहेरी मोला से जुड़ी पूरी जानकारी। 
 
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में जोहेरी मोला ने दुनिया भर की 110 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली निकिता पोरवाल टॉप 40 फाइनलिस्ट्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। फिनाले में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस अलाबर्न को फर्स्ट रनर अप और मलेशिया की तानुसिया को सेकंड रनर अप चुना गया। वहीं इस प्रतियोगिता का खिताब जोहेरी मोला ने जीता। 
विज्ञापन



कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला?
जोहेरी मोला सिर्फ एक मॉडल नहीं हैं, बल्कि वह एक एजुकेटर, कम्युनिटी एडवोकेट और कम्युनिकेटर भी हैं। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।

जोहेरी मोला वॉइस ऑफ टुमारो नाम की एक पहल की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। यह संस्था जरूरतमंद और कमजोर समुदायों के बच्चों और युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती है। वह खुद भी बच्चों को पढ़ाती हैं। वह अंग्रेजी में साहित्य और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में बेहतर सोच और उनके व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान देती हैं।

मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में भी कर चुकी हैं काम
जोहेरी मोला का जुड़ाव मीडिया से भी रहा है। वह यूनिविजन न्यू यॉर्क के वेंटाना ए क्विसक्वेया में बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने डोमिनिकन संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और कम्युनिटी से जुड़ी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाया।



इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल मॉडल भी हैं और गोया गिव्स एंबेसडर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। शिक्षा, मीडिया और सामाजिक काम के जरिए जोहेरी लोगों से जुड़ने, उनमें सहानुभूति बढ़ाने और दूसरों को आगे बढ़ने के मौके देने पर जोर देती रही हैं।
विज्ञापन

निकिता पोरवाल - फोटो : Instagram @nikitaporwal
मिस वर्ल्ड में निकिता पोरवाल का सफर
प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं। निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। 

ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड 2026: भारत की उम्मीदें टूटी, निकिता पोरवाल टॉप 40 से बाहर; जानें किस बात पर भड़के भारतीय यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें