फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025 Contestants: प्रतिभागियों ने देखा 700 साल पुराना बरगद पेड़, तेलंगाना की विरासत देख हुईं अभिभूत

Fri, 16 May 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss World 2025 Contestants: प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड की प्रतिभागी तेलंगाना की सांस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती देख अभिभूत हैं। आज शुक्रवार को सभी ने 700 साल पुराने बरगद के पेड़ का दीदार किया।
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं अलग-अलग देशों की सुंदरियों ने आज शुक्रवार को महबूबनगर जिले के पिल्लामरी में स्थित 700 साल पुराने पौराणिक बरगद के पेड़ का दीदार किया। इस दौरान वे तेलंगाना की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को देख हैरान रह गईं। हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राचीन वृक्ष न केवल प्रकृति का चमत्कार है, बल्कि सात शताब्दियों के इतिहास का मूक गवाह भी है।

विज्ञापन


 

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागी - फोटो : पीटीआई
तेलंगाना वन विभाग से सबसे प्राचीन पेड़ के रूप में मान्यता प्राप्त
करीब तीन एकड़ से अधिक एरिया में फैला यह हरी छतरी जैसा है। यहां एक साथ करीब एक हजार लोगों को आश्रय मिल सकता है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागी क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी देख रही हैं। प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने के बाद वे आज इस विशालकाय और प्राचीन वृक्ष को देखने पहुंचीं। बता दें कि इस पेड़ को तेलंगाना वन विभाग द्वारा देश के सबसे पुराने बरगद के पेड़ों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह पेड़ राज्य के पारिस्थितिक गौरव का प्रतीक बन गया है।

Mouni Roy: मौनी ने किया 'है जवानी तो इश्क होना है' में अपने किरदार का खुलासा, डेविड धवन को कहा शुक्रिया

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागी - फोटो : पीटीआई
बंजारा नृत्य से किया स्वागत
22 देशों के प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे, उनका स्वागत स्थानीय महिलाओं ने बंजारा नृत्य प्रस्तुत करके किया। सुंदरियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और बाथुकम्मा उत्सव और लोकगीतों में भाग लेकर तेलंगाना की संस्कृति का जश्न मनाया। वहीं, वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में समूह ने प्राचीन पड़े के इतिहास से प्रतिभागियों को रूबरू कराया। 

RJ Mahvash: रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल की यह खूबी चुराना चाहती हैं आरजे महवश, तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागी - फोटो : पीटीआई
एक्सपेरियम इको-टूरिज्म पार्क पहुंचीं
इस बीच मिस वर्ल्ड एशिया-ओशिनिया समूह की 24 प्रतियोगियों ने मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक्सपेरियम इको-टूरिज्म पार्क का भ्रमण किया। 250 एकड़ में फैले एक्सपेरियम को भारत के सबसे अधिक आकर्षक, विशाल प्रकृति-आधारित जगहों में से एक माना जाता है। यह इनोवेशन, स्थिरता और कलात्मकता का जीवंत कैनवास है। इससे पहले, दिन में प्रतियोगियों का एक समूह ने विशेष चिकित्सा पर्यटन कार्यक्रम के लिए एआईजी अस्पताल का दौरा करने पहुंचा। चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खास देखभाल के लिए यह अस्पताल लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें