फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025: सोनू सूद के काम की दुनिया हुई कायल, मिस वर्ल्ड 2025 में मिला बड़ा सम्मान

Sun, 01 Jun 2025 08:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood In Miss World 2025: अभिनेता सोनू सूद ने अपने कारनामे से लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसे में उन्हें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में अवॉर्ड से नवाजा गया है। अब मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन उनके साथ काम करेगा। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में भारत के जाने माने अभिनेता सोनू सूद को बड़ा सम्मान दिया गया है। सोनू सूद को लोगों की मदद करने के लिए 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से नवाजा गया है। इस सम्मान को पाने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन

किस लिए दिया गया सोनू सूद को अवॉर्ड?
अभिनेता सोनू सूद को यह अवॉर्ड कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद करने के लिए दिया गया। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद लोगों के हीरो बनकर उभरे। मुश्किल वक्त में सोनू सूद ने कम से कम चार लाख लोगों की मदद की। इन लोगों में प्रवासी, छात्र और वंचित परिवार शामिल थे। सोनू सूद ने इन लोगों की मदद करने के लिए दिन रात मेहनत की। यह लोग अचानक अपनी आय खोने से मुश्किल में फंस गए थे। सोनू सूद की लोगों के प्रति उदारता को पूरी दुनिया में पहचाना गया।

यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता से चूका मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, टॉप 8 में नहीं बना पाईं जगह

सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस वर्ल्ड जूरी सदस्य थे सोनू सूद
सोनू सूद को भारत के तेलंगाना में बड़े हाइटेक्स एरिना में 'मिस वर्ल्ड 2025' के लाइव टेलीकास्ट के दौरान अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अवॉर्ड दिया। इसके अलावा सोनू सूद इस साल इस मशहूर प्रोग्राम में जूरी के सदस्य भी थे।

सोनू सूद के साथ काम करेगा मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन
'मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन' सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर स्तन कैंसर जागरूकता के लिए प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इस साझेदारी का मकसद जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की जल्दी पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में स्तन कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करना है।
विज्ञापन

सोनू सूद का काम
सोनू सूद बॉलीवुड के अभिनेता, मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से कदम रखा। आखिरी बार उन्हें 'फतेह' फिल्म में देखा गया था। वह इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। सोनू ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें