फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manika Vishwakarma: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 विजेता मनिका ने सुष्मिता सेन को बताया अपना आदर्श, कही ये बड़ी बात

Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manika Vishwakarma Role Model: मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम किया। मनिका ने बताया कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपना आदर्श मानती हैं। 

विज्ञापन
मनिका विश्वकर्मा और सुष्मिता सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। इस जीत के बाद मनिका ने अपने जीवन के उन लोगों के बारे में जिक्र किया, जिन्हें वो अपना मेंटर और आदर्श मानती हैं। इस कड़ी में मनिका विश्वकर्मा ने बताया कि वो पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अपनी मां को अपने जीवन का आदर्श मानती हैं। आइए जानते हैं क्या बोलीं मनिका।

‘मेरे जीवन में दो आदर्श हैं’

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद मनिका विश्वकर्मा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मेरे जीवन में दो आदर्श हैं। पहली सुष्मिता सेन और दूसरी मेरी मां। मुझे लगता है कि इन दोनों महिलाओं की वजह से ही मैं यहां हूं। मैं सुष्मिता सेन को हमेशा से एक ऐसी महिला के रूप में जानती हूं, जो न सिर्फ कुछ कहती हैं, बल्कि उसे करती भी हैं। मिस यूनिवर्स बनने से लेकर अपनी जिंदगी के सफर तक, उन्होंने जो भी कहा, उसका हर एक शब्द उनके लिए मायने रखता था और उन्होंने अब तक उसे साबित भी किया है।’

यह खबर भी पढ़ें: TMKOC: क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? सीरियल में हुई नए मेहमानों की एंट्री
विज्ञापन


मां ने बहुत कुछ सिखाया
अपनी मां के बारे में बात करते हुए मनिका ने कहा, मेरी मां ने  मुझे यह गुण सिखाया है कि आप सिर्फ बोलते नहीं, बल्कि उस पर अमल भी करते हैं। आप उसे कहते भी हैं और उसका मूर्त रूप बन जाते हैं ताकि लोग जानें कि एक व्यक्ति सिर्फ कहने से नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर हम कितने मजबूत हैं, इससे भी पहचाना जाता है।’

भविष्य को लेकर भी मनिका ने दी प्रतिक्रिया
आगे अपने भविष्य को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं इसके साथ आने वाली सभी संभावनाओं को तलाशना चाहती हूं और सिर्फ एक ही दिशा में नहीं जाना चाहती। साथ लोगों को यह दिखाना चाहती हूं कि सौंदर्य प्रतियोगिताएं आपके जीवन में और भी बहुत कुछ ला सकती हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें