फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? सीरियल में हुई नए मेहमानों की एंट्री

Wed, 20 Aug 2025 01:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कोमल भाभी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजनकर के शो छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मामले पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
अंबिका रंजनकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कुछ एपिसोड्स से गायब रहीं अंबिका रंजनकर ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए। जिस कारण से नेटिजंस उनके शो छोड़ने की चर्चाएं करने लगे थे।। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद शो से हटने वाले अफवाहों को निराधार बताते हुए प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही शो में कुछ नए मेहमानों की भी एंट्री हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

अंबिका रंजनकर ने नहीं छोड़ा शो

विज्ञापन

सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, अंबिका रंजनकर ने टेलीचक्कर से बातचीत में कहा, ‘नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हूं।’ साथ ही शो से दूरी के कारण पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘कुछ निजी कारणों से मैं दूर थी। मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था।’ इसके अलावा आपको बता दें कि अभिनेत्री 17 साल पहले प्रसारित हुए पहले एपिसोड से ही इस शो का हिस्सा हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी ने फैंस को किया आगाह, बोलीं- ‘मेरे नाम से कई फर्जी और स्पैम…’

विज्ञापन

नए मेहमानों की एंट्री
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माताओं ने हाल ही में गोकुलधाम सोसाइटी में एक नए राजस्थानी परिवार का स्वागत किया है। इस जानकारी को एक प्रोमो के जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस शो में रतन-रूपा का परिवार अब गोकुलधाम का नया निवासी बन गया है। 



कौन हैं नए किरदार?
नए किरदारों की बात की जाए तो अभिनेता कुलदीप गौर, रतन बिंजोला की भूमिका निभा रहे हैं, जो साड़ी की दुकान के मालिक हैं। वहीं, धरती भट्ट की बात की जाए तो वो बिंजोला की पत्नी रूपा बदीटोप की भूमिका निभा रही हैं, जो गृहणी होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इसके अलावा उनके बच्चों, वीर और बंसरी, की भूमिका क्रमशः अक्षन सहरावत और माही भद्रा निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें