फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 33वें दिन भी 'हनुमान अंश' का मंगल; 'टॉक्सिक' चारों खाने चित; कैसा रहा 'मिर्जापुर' का हाल?

Tue, 08 Sep 2026 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' का हल्ला है। इन दोनों फिल्मों के बीच यश की 'टॉक्सिक' का क्या हाल है? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को महीनेभर से ऊपर हो गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। वहीं, 04 सितंबर को रिलीज हुई 'मिर्जापुर' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, यश की 500 करोड़ी 'टॉक्सिक' की हालत अब खराब हो चुकी है। जानिए आज मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की धुआंधार कमाई जारी
फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई भारत में 100 करोड़ पार हो चुकी है। 07 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म का आकर्षण अब भी बरकरार है। कल सोमवार को 32वें दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज 33वें दिन शुरुआती आंकड़ों में 'हनुमान अंश' ने 5.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 137.63 करोड़ रुपये हो चुका है।

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का पांच वीक का कलेक्शन कितना?
  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक का टोटल कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा था।
  • दूसरे वीक सिर्फ 40 लाख रुपये ही फिल्म कमा पाई थी।
  • तीसरे वीक में कारोबार 10.40 करोड़ रुपये रहा था।
  • चौथे वीक कलेक्शन 61 करोड़ रुपये रहा। 
  • पांचवें वीक में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।
  • यह फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कैसा?
04 सितंबर को फिल्म 'मिर्जापुर' भी सिनेमाघरों में लग चुकी है। महज चार दिनों में इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। 25.75 करोड़ रुपये की कमाई से ओपनिंग लेने वाली फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़ और तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में 36 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • कल मंडे टेस्ट में भी अच्छा परफॉर्म किया और कारोबार 16 करोड़ रुपये रहा था।
  • वहीं, आज मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों में 6.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • 'मिर्जापुर' का टोटल नेट कलेक्शन 116.34 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' की हालत खराब
यश अभिनीत मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक' की हालत खराब हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो इसने दमदार की थी और पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। मगर, दूसरे ही दिन से कलेक्शन में गिरावट जारी हो गई।
  • पहले वीक फिल्म का टोटल कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये रहा था।
  • अब दूसरे ही वीक में आलम यह है कि कमाई लाखों में सिमट चुकी है।
  • कल 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए थे।
  • वहीं आज शुरुआती आंकड़ों में कमाई 40 लाख रुपये है।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 246.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें