फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा चालू; आम्रपाली से भिड़ीं अरिश्फा; किस बात पर छलका मैरी कॉम का दर्द?

Tue, 08 Sep 2026 05:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रतिभागियों के बीच तकरार देखने को मिल रही है। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। बीच में माही विज भी कूद पड़ीं।
विज्ञापन
आम्रपाली दुबे-अरिश्फा खान-मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बिग बॉस' में प्रतिभागियों के बीच जहां यारी दोस्ती का सिलसिला चलता है, वहीं लड़ाई-झगड़े और बहस भी खूब होती हैं। 06 सितंबर से शुरू हुए 20वें सीजन में भी हाई वोल्टेज ड्रामा चालू है। 'बच्चा' कहे जाने पर अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे की क्लास लगा दी, वहीं आम्रपाली ने भी अरिश्फा को हद में रहने की चेतावनी दे दी।

विज्ञापन

एक-दूसरे से भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जियो हॉटस्टार पर सामने आया है। इसमें अरिश्फा खान और आम्रपाली के बीच तकरार देखी जा सकती है। दरअसल, अरिश्फा इस बात की शिकायत करती दिखीं कि आम्रपाली ने उन्हें 'बच्ची' कहा। अरिश्फा ने कहा, 'मैं बच्ची दिखती हूं, लेकिन मेरा दिमाग आपसे शार्प होगा'। इस पर आम्रपाली ने कहा, 'तू इतनी सी बात लेकर नहीं बैठती अगर तेरा दिमाग शार्प होता तो'। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आम्रपाली और अरिश्फा एक-दूसरे के सामने तन कर खड़ी हो गईं।
अरिश्फा ने गुस्से में आम्रपाली को 'हिपोक्रेट' कह दिया। इस पर आम्रपाली ने कहा, 'अगर मैं हिप्पोक्रेट हू तो तू बच्ची है'। आम्रपाली को हिप्पोक्रेट बोले जाने पर माही विज भी बीच में आ गईं और अरिश्फा पर चिल्लाने लगीं। 
 

मैरी कॉम ने किसे कहा- 'शर्म नहीं है'
एक अन्य प्रोमो में मैरी कॉम अपने दिल की बात साझा करती दिखी हैं और इस दौरान उनका दर्द छलक आया है। एक प्रतिभागी कहता है, 'आजकल के जमाने में अगर आप चुप रहे तो सामने वाले को लगता है कि मैंने इसको बना दिया। वह यह नहीं सोचता कि इसके अंदर धैर्य है'।
इस पर मैरी कॉम ने कहा, 'अरे वह तो बहुत लोगों ने बोला कि मैंने इसे बना दिया। मैंने करवा दिया। अरे, उन लोगों ने थोड़ी न रिंग के ऊपर मार खाई या ट्रेनिंग उन लोगों ने की। फिर भी शर्म नहीं आती। मैंने तो बिना खाए, बिना सोए दिन-रात मेहनत की है। आसान नहीं है।' हालांकि, मैरी कॉम ने किसी की नाम नहीं लिया।
 

कप्तानी टास्क पर काजी तौकीर और हर्ष भिड़े
इसके अलावा काजी तौकीर और डीएसए भिड़े उर्फ हर्ष मचारे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली है। सामने आए प्रोमो में कप्तानी के टास्क के दौरान काजी तौकीर और डीएसए आमने-सामने भिड़ गए। इससे पहले काजी तौकीर की लड़ाई अरिश्फा खान से हुई थी। 
 
विज्ञापन

आसिफ खान-आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
नाना को याद कर भावुक हुए आसिफ खान
अभिनेता आसिफ खान घर के अंदर प्रतिभागियों से अपने नाना का किस्सा याद करते दिखे। आसिफ के मुताबिक, उनके नाना उनकी पहली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे और अपने दोस्तों के साथ सिनेमाहॉल जाकर देखने की प्लानिंग कर रहे थे। एक्टर ने आगे कहा, 'मेरी पहली फिल्म आने से चार महीने पहले नाना का इंतकाल हो गया। वे मेरी फिल्म नहीं देख पाए।' आसिफ ने आगे कहा, 'नाना अगर आज मुझे यहां बिग बॉस शो में देख रहे होते। मुझे एक मलाल रह गया कि मैं उनको अपना एक छोटा सा काम दिखा देता'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें