श्रिया ने दिया संकेत
श्रिया यशराज फिल्म्स की सीरीज में काम करेंगी, इसे लेकर अटकलें भी उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुई हैं। श्रिया ने खुद इसका संकेत दिया है। दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। साझा की गई एक तस्वीर में श्रिया अपने मेकअप रूम में बैठी स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। यह स्क्रिप्ट यशराज फिल्म्स की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फरवरी के कुछ हिस्से, काम, शादियां और वर्कआउट'।
अलग अवतार में आएंगी नजर
इस पोस्ट के बाद अटकलें शुरू हो गईं कि श्रिया के हाथ यशराज फिल्म्स का प्रोजेक्ट लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि श्रिया 'मंडला मर्डर्स' में नजर आएंगी, जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें श्रिया एकदम अलग अवतार में दिखाई देंगी।
यूजर्स ने पूछे ढेरों सवाल
इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में वाणी कपूर के अलावा सुरवीन चावला और वैभव राज गुप्ता भी हैं। सीरीज इसी साल रिलीज होगी। श्रिया के पोस्ट पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है और पूछ रहे हैं कि क्या वे यशराज फिल्म्स के साथ काम करने जा रही हैं। हालांकि, अभी उनकी तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। श्रिया चर्चित कलाकार सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं।