फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी माथुर: ‘अलायंस’ की विजेता ने सलमान के लिए कही बड़ी बात, बोलीं- मुझे सिर्फ कबीर की पत्नी के रूप में देखा

Mon, 21 Sep 2026 12:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Mini Mathur On Salman Khan: बीते दिनों मिनी माथुर ने रिएलिटी शो ‘अलायंस’ जीता था। इस शो में सलमान खान भी ग्रैंड फिनाले के पहले पहुंचे थे। उस दौरान मिनी और कबीर के रिश्ते पर उन्होंने टिप्पणी की इस पर मिनी ने काफी कुछ कहा। जानें क्या बोलीं मिनी…
विज्ञापन
मिनी माथुर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की पॉपुलर होस्ट मिनी माथुर ने हाल ही में रिएलिटी शो ‘अलायंस’ जीता है। इस शो में सलमान खान अतिथि बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मिनी और कबीर के रिश्ते पर एक मजाक कर दिया। अब एक बातचीत के दौरान मिनी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। 

मिनी ने सलमान खान पर क्या कहा? 

मिनी माथुर ने सलमान खान के मजाक पर नयनदीप रक्षित से बातचीत में कहा, ‘मैं बेशक उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और उनकी ये बात सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। वैसे, मुझे वो टिप्पणी बिल्कुल पसंद नहीं आई। मैं हमेशा कबीर की पत्नी की तरह ही समझी जाती थी, इसलिए मुझे खुशी है कि उन्हें मेरा वह पहलू देखने को मिला जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।’ दरअसल सलमान ने शो के दौरान सलमान खाने ने कहा था कि कबीर खान मिनी से डरते हैं।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के शो में आने की जताई खुशी 
आगे अपनी बातचीत में मिनी माथुर ने सलमान खान के शो पर आने की खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान को ‘अलायंस’ में देखकर बहुत अच्छा लगा। बाकी प्रतियोगियों की उनकी मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देखना मुझे बेहद मनोरंजक लगा। घर के बाकी सदस्यों को मुंह खुला रखकर और मुंह खुला रखकर यह कहते देखना बहुत मजेदार था, यह सच है। कोई मुझे चुटकी काटे। सलमान खान हमारे साथ बैठकर कॉफी पी रहे हैं।'

विज्ञापन

मिनी माथुर ने जीता शो 'अलायंस' - फोटो : सोशल मीडिया

मिनी माथुर का वर्कफ्रंट 
मिनी माथुर छोटे पर्दे की मशहूर होस्ट रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया में वीजे के तौर पर की थी। असल शौहरत उन्हें 'इंडियन आइडल' होस्ट करने पर मिली। इसके बाद मिनी ने  'इंडियन हॉलिडे', 'पॉपकॉर्न', 'ये शाम मस्तानी', 'खूबसूरत', 'इस जंगल से मुझे बचाओ' और 'डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग' जैसे कई शो होस्ट किए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने रिएलिटी शो ‘अलायंस’ जीता है। इसमें इनाम के तौर पर उन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की राशि मिली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें