फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stranger Things: डेविड हार्बर ने मिली बॉबी ब्राउन के साथ की बदसलूकी, अभिनेत्री ने आरोपों पर अब तोड़ी चुप्पी

Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Millie Bobby Brown David Harbour Friendship: 'स्ट्रेंजर्स थिंग्स' के नए सीजन के रिलीज से पहले अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने को-स्टार डेविड हार्बर पर लगाए बदसलूकी के आरोपों पर सफाई दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
मिली बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्ट्रेंजर्स थिंग्स' के नए सीजन की रिलीज से ठीक पहले अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन और उनके को-स्टार डेविड हार्बर को लेकर एक विवाद ने अचानक सुर्खियां बटोर ली थीं। सोशल मीडिया और विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मिली ने हार्बर पर सेट पर बदसलूकी और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए थे। हालांकि सीरीज की प्रीमियर नाइट पर दोनों को साथ देखा गया, मुस्कुराते हुए फोटो देते हुए। वहीं अब मिली बॉबी ब्राउन ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस रिश्ते पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन


मिली ने हार्बर के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत 
लॉस एंजेलिस में 6 नवंबर को हुए 'स्ट्रेंजर्स थिंग्स 5' के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान मिली और हार्बर एक-दूसरे के साथ बेहद सहज नजर आए। इसने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक टैब्लॉइड रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मिली ने शो के फाइनल सीजन की शूटिंग शुरू होने से पहले हार्बर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन आरोपों पर नेटफ्लिक्स ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन खबरों में दावा किया गया कि जांच कई महीनों तक चली और मिली को कथित तौर पर सेट पर एक प्रतिनिधि के साथ आना पड़ा।

मिली ने दोस्ती पर क्या कुछ कहा?
इसके बाद जब 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' ने मिली से पूछा कि ऐसी अफवाहों के बीच उन्होंने हार्बर के साथ एकजुट होकर क्यों खड़ा होना जरूरी समझा, तो अभिनेत्री ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि उनका रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है। मिली के अनुसार, 'हम पिछले दस साल से यही कर रहे हैं। हम इस शो को दिल से प्यार करते हैं और अपनी दोस्ती को सबसे ऊपर रखते हैं।' उनकी बातों से साफ था कि पर्दे के पीछे कैसी भी चर्चाएं हों, लेकिन उनके और हार्बर के बीच दोस्ती की डोर कमजोर नहीं हुई।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra Prayer Meet Live: प्रार्थना सभा से सामने आया वीडियो, सोनू निगम ने गाए गाने; शाहरुख-सलमान पहुंचे

इलेवन और हॉपर फिर से साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे
सीरीज के नए एपिसोड्स में दोनों किरदार- इलेवन और हॉपर फिर से साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। चौथे सीजन में दोनों काफी समय तक अलग रहे थे, लेकिन पांचवें और अंतिम चैप्टर में उनकी कहानी एक बार फिर केंद्र में है। मिली बताती हैं कि उनके साथ काम करना एक बार फिर बेहद सुखद अनुभव रहा और यह सेट पर पुराने दिनों जैसा एहसास देता है। उन्होंने कहा, 'हॉपर और इलेवन की कैमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है। पांचवे सीजन में फिर से साथ काम करते हुए ऐसा लगा जैसे हम सीजन दो और तीन में लौट आए हों, जब उनके बीच टकराव भी था और अपनापन भी। मुझे लगता है दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे।' मिली का यह बयान उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर काफी हद तक विराम लगाता है।

शो के निर्माता ने आरोपों पर दी सफाई
दूसरी ओर, शो के निर्माता डफर ब्रदर्स ने प्रीमियर के दौरान आरोपों पर कमेंट करने से इनकार किया, लेकिन साफ कहा कि सेट पर सुरक्षा और सम्मान उनका पहला सिद्धांत है। शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शॉन लेवी ने भी कहा कि पूरी टीम एक परिवार की तरह है और वो माहौल को हमेशा सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। कुल मिलाकर, अफवाहों और विवादों के बीच मिली बॉबी ब्राउन का बयान यह साफ करता है कि 'स्ट्रेंजर्स थिंग्स' की टीम के भीतर संबंध पेशेवर और मजबूत हैं। चाहे टैब्लॉइड कितनी भी कहानियां चलाएं, लेकिन मिली और हार्बर की दोस्ती उन सबके बीच अडिग खड़ी दिखती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें