फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारा साथ मेरे लिए एक तोहफा है'; मिलिंद सोमन ने 26 साल छोटी पत्नी अंकिता के जन्मदिन पर लिखा लव नोट

Mon, 31 Aug 2026 10:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ankita Konwar Birthday: अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता के बीच 26 वर्ष का उम्र का फासला है। मगर, दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। अंकिता के जन्मदिन पर मिलिंद ने लव नोट शेयर किया है।
विज्ञापन
मिलिंद सोमन-अंकिता - फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मिलिंद सोमन और अंकिता की जोड़ी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मिलिंद सोशल मीडिया पर भी सेहत और वर्कआउट से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं। मगर, हालिया पोस्ट उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता के लिए शेयर किया है। मिलिंद ने अंकिता के जन्मदिन पर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

मिलिंद ने अंकिता के लिए क्या लिखा?
मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके आने से जिंदगी खूबसूरत हो गई है। 
सोशल मीडिया पर मिलिंद ने पत्नी के लिए लिखा है, 'मैं अपनी जिंदगी में ढेर सारी चीजों के लिए ईश्वर का शुक्रगुजार हूं। मगर, जब तुम मुझे मिलीं, तो कायनात ने कमाल ही कर दिया। तुम्हारे साथ बिताया हर पल प्यार, खूबसूरती और खुशी का एक तोहफा है। तुम्हारे साथ रहने में जिंदगी खूबसूरत हो गई है और यह सफर मजेदार लगता है। यह बहुत खास है कि हम इतनी सारी चीजें शेयर करते हैं'। 

'मैं एक गौरवान्वित पिता हूं'; बेटे अमाल के बचाव में आए डब्बू मलिक; जानिए 'आवारापन 2' विवाद को लेकर क्या कहा?

बोले- 'तुम जिंदगी में रोशनी हो'
मिलिंद ने आगे लिखा है, 'मैं तुम्हारे लिए वो सब कुछ चाहता हूं, जो तुम अपने लिए चाहती हो। मुझे पता है कि तुम हम दोनों के लिए सबसे समझदारी भरे फैसले करोगी और मैं इस साल तुम्हारे साथ हर नए अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तुम ही तो मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो'।
 
विज्ञापन

कब हुई मिलिंद और अंकिता की शादी?
बता दें कि अंकिता अपने पति मिलिंद से करीब 26 साल छोटी हैं। मिलिंद की उम्र 60 वर्ष है। वहीं, अंकिता अपने इसी जन्मदिन पर 35 वर्ष की हुई हैं। मिलिंद और अंकिता ने साल 2018 में शादी रचाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें