मिलिंद की पोस्ट में क्या है?
फिल्म 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने लिखा 'आज अंकिता, हमारे दोस्तों और मैंने कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर की पहाड़ियों और पन्हाला किले के चारों ओर 3000 फीट की चढ़ाई के साथ 55 किमी का सफर तय किया। छत्रपति शिवाजी के बहादुरों में से एक, बाजी प्रभु देशपांडे को सम्मान दिया। मैं साल में केवल 10-15 बार ही राइड करता हूं, इसलिए हर अवसर का स्वागत है।'
दोस्तों के साथ मिलिंद सोमन
- फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
प्रेरित होते हैं फैंस
अंकिता और मिलिंद कई वर्षों से अपनी फिटनेस वाली तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। कई तस्वीरों में वह एकसरसाइज करते नजर आते हैं। कपल अपनी अनुशासित जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं, जिससे उनके फैंस को प्रेरणा मिलती है।
2 दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई
हाल ही में, मिलिंद और अंकिता कोंवर ने अलग अंदाज में 2026 का स्वागत किया। अंकिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ दो दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई। बुडापेस्ट, हंगरी की अपनी विजिट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए, अंकिता ने लिखा, 'बुडापेस्ट से आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 30 और 31 दिसंबर को हमने सबसे अच्छे तरीके से बिताया। 2 दिनों में 3 देशों में दौड़ लगाई।'
इनपुट आईएनएस से।