फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे मीका सिंह, इस तरह चमकी किस्मत; फराह खान को बताया किस्सा

Fri, 13 Mar 2026 09:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mika Singh: हाल ही में फराह खान सिंगर मीका सिंह के फार्म हाउस पर पहुंची। यहां मीका सिंह ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई है। आइए जानते हैं दोनों में क्या बात हुई?
विज्ञापन
मीका सिंह, फराह खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने कुक दिलीप के साथ कई सेलेब्रिटी के साथ बातचीत करती हैं और इसका वीडियो शेयर करती हैं।  
विज्ञापन


मीका सिंह के फार्म हाउस पर पहुंची फराह
दर्शक फराह के वीडियो को देखते हैं और दिलीप के साथ उनकी नोकझोंक को पसंद करते हैं। फराह ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक और नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह मशहूर पंजाबी पॉप गायक, रैपर और संगीतकार मीका सिंह के फार्म हाउस पर नजर आ रही हैं।

मीका सिंह, फराह खान - फोटो : यूट्यूब
क्या है फार्म हाउस में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह फराह को अपने खूबसूरत फार्म हाउस का टूर करवाते हैं। इस दौरान उनके प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और एक आउटडोर किचन देखने को मिलता है।

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में परफॉर्म करेंगे सिंगर बिस्मिल, की यह खास तैयारी; ये हस्तियां हो सकती हैं शामिल

मीका ने किया कीर्तन
इस बीच फराह खान से बातचीत में मीका सिंह ने उन्हें अपनी गायन यात्रा, और कुछ मजेदार पलों के बारे में बताया। मीका ने अपनी शुरुआती जर्नी के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे, उनको म्यूजिक का शौक था। उन्होंने कहा, 'मैंने भी बहुत कीर्तन किया है।'
विज्ञापन

मीका सिंह, फराह खान - फोटो : यूट्यूब
पंजाबी सिंगर्स को मिली गुरुद्वारे से तालीम
इसी बीच, उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बारे में जिक्र किया, जो एक मशहूर गायक हैं। उन्होंने कहा, 'पाजी भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे। हमारे जैसे आपको पंजाब के जितने भी गायक दिखेंगे, उन्हें म्यूजिक की तालीम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है। सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं।'

गानों के बारे में किया जिक्र
उन्होंने बताया कि उनमें और दिलेर पाजी में 10 से 12 साल का फर्क है। आगे मीका ने बॉलीवुड पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें नंबर 1 फराह खान, फिर सलमान भाई और शाहरुख खान हैं। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ हिट गानों के बारे में जिक्र किया, जिसमें 'सावन में लग गई आग', 'तेनु मैं लव करदा', 'जुम्मे दी रात' और 'मौजा ही मौजा' गाने शामिल हैं। 

इनपुट आईएएनएस से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें