फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: 'उन्हें लगता है मैं सिर्फ लड़कियों के साथ नाचता हूं', लोगों की धारणा पर बोले मीका; खरीद डाले 99 घर

Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mika Singh On Extravagance: हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने बताया है कि उन्होंने किस तरह से 99 घर बनाए और जमीन खरीदी। उन्होंने लोगों की धारणा पर भी बात की।
विज्ञापन
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक-रैपर मीका सिंह अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सिर्फ म्यूजिक की दुनिया में नाम नहीं कमाया है बल्कि उन्होंने काफी पैसे कमाए हैं। उनके पास 99 घर हैं। 100 एकड़ खेत है। उन्होंने फिजूलखर्ची करने के बजाए संपत्ति बनाने पर धन खर्च किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने अपने जिंदगी के सफर के बारे में बात की है।
विज्ञापन

99 घरों के मालिक हैं मीका
गलट्टा इंडिया से बातचीत में मीका सिंह ने अपने 99 घरों के बारे में बात की। यह अलग-अलग जगहों पर हैं। उनके मुताबिक जहां कई लोग उनकी तारीफ करते हैं, वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते हैं, खासकर इसलिए कि वह अविवाहित हैं और इतनी संपत्ति की धेखभाल करते हैं। 

दादा ने दी सीख
सिंगर के मुताबिक वह किसान परिवार से आते हैं। उन्हें और उनके भाइयों को यह नहीं बताया गया है कि पैसों की बर्बादी करो। उनका ध्यान हमेशा जमीनों का मालिक बनने पर रहता है। उनके दादा ने उन्हें बताया था कि जमीन खरीदना फायदे का सौदा है। कई वर्षों की मेहनत के बाद मीका ने अच्छी खासी जमीन खरीद ली है।

यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, इतने करोड़ रुपये देने का किया वादा

मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों की मीका से उम्मीद
मीका सिंह ने बताया कि वह विलासिता पर पैसे बर्बाद नहीं करते हैं। इसके बजाए वह पैसों को बचाते हैं और जायदाद बनाते हैं। जायदाद जिंदगी में सुरक्षा प्रदान करती है। लोग उनसे उम्मीद करते हैं कि वह बहुत ज्यादा खर्च करें, हालांकि वह उन चीजों पर पैसे खर्च करते हैं, जो ज्यादा दिनों तक रहे।

लोगों की मीका के बारे में धारणा
मीका ने कहा कि लोगों ने मेरे बारे में धारणा बनाई है कि मैं 20 लड़कियों के साथ डांस करता हूं और उनके ऊपर पैसे उड़ाता हूं, हालांकि ऐसा नहीं है। मैं किसान का बेटा हूं और जायदाद बनाने पर ध्यान लगाता हूं। मेरे पास 99 घर हैं। मीका के मुताबिक वह अकेले अमीर गायक नहीं हैं, बल्कि उनके साथी बड़े ब्रांड और निजी विमानों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं।
विज्ञापन

मीका की लोगों को सलाह
मीका ने पैसे बचाने और समझदारी से निवेश करने पर जोर दिया। उन्होंने बेवजह कमाई को बर्बाद करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन दशकों से बिना किसी की सलाह के अपनी जायदाद बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें